28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की पांच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सरकार के पास पांचों राज्यों के चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 12 Oct 2018, 8:32 PM IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए सरकार के पास भेजे नाम

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए सरकार के पास भेजे नाम

नई दिल्ली। भारत के न्यायिक प्रणाली में जजों की नियुक्ति को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। बीते दिनों प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने देश की अदालतों में जजों और वकीलों की कमी के बारे में साफ-साफ कहा था। हालांकि शुक्रवार को देश की सर्वोच्च अदालत की कॉलेजियम ने पांच राज्यों के प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कॉलेजियम ने इस बाबत सरकार के पास पांचों राज्यों के चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश की है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने कलकत्ता, बॉम्बे, उत्तराखंड, सिक्किम और गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नामों की सिफारिश की है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जस्टिस रमेश रंगानाथन जो कि हैदराबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज हैं, को उत्तराखंड के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सिफारिश की गई है। तो वहीं जस्टिस डीके गुप्ता को कलकत्ता हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नामित किया है। इसके अलावे जस्टिस एएस बोपन्ना को गुवाहाटी हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सिफारिश की गई है। जस्टिस एएस बोपन्ना कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज हैं। सिक्किम हाईकोर्ट के लिए अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस विजय कुमार विष्ठ के नाम की सिफारिश की गई है। जस्टिस विजय कुमार विष्ठ उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग