scriptपिपिली दुष्कर्म मामला: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य पर सरेराह पुलिस को पीटने का आरोप | Scuffle breaks out police and BJP Women Wing over Pipili gang rape | Patrika News
विविध भारत

पिपिली दुष्कर्म मामला: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य पर सरेराह पुलिस को पीटने का आरोप

महिला मोर्चा की सदस्य पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान इन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की।
 

नई दिल्लीJan 21, 2019 / 07:33 pm

Prashant Jha

BJP Women Wing workers in Bhubaneswar

पिपिली दुष्कर्म मामला: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य पर सरेराह पुलिस को पीटने का आरोप

भुवनेश्वर: ओडिशा में पिपिली गैंगरेप पर सियासत जारी है। आज भाजपा महिला मोर्चा ने एक बार फिर इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। महिला मोर्चा की सदस्य पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान इन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की। न्यूज एजेंसी की ओर से जारी वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए जैसे ही पुलिस आगे आती है। कि महिला मोर्चा की सदस्य एक महिला पुलिस के साथ मारपीट कर रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को पकड़ा है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

महिला मोर्चा ने सीएम को भेजी चूड़ियां

गौरतलब है कि पिछले दिनों ओडिशा में भाजपा महिला मोर्चा ने चूड़ी संग्रह अभियान चलाया और फिर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम से चूड़ियां भेजी। भाजपा महिला मोर्चा लगातार राज्य की महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और शोषण की घटनाओं को रोकने में राज्य सरकार की विफलता को लेकर हमला बोल रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने परिजनों से की थी मुलाकात

इसी महीने 6 जनवरी को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिपिली दुष्कर्म पीड़ित के परजिनों से मुलाकात कर इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान मृतक लड़की की मां ने सीबीआई जांच की मांग की। ओडिशा सरकार के एक मंत्री ने कोर्ट से आरोपियों को बरी किए जाने का स्वागत किया था। इसको लेकर ओडिशा सरकार पर विपक्ष ने हमला बोला था। वहीं पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ओडिशा दौरे के दौरान बादीपरा सभा में सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर ओडिशा सरकार की जमकर आलोचना की थी।

क्या है यह मामला

गौरतलब है कि 2011 में पिपली में दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में दो अभियुक्त भाई प्रशांत प्रधान एवं सुकांत प्रधान को भुवनेश्वर प्रथम अतिरिक्त जज ने गवाह के अभाव में दोषमुक्त घोषित कर दिया था। इसपर स्थानीय विधायक और नवीन पटनायक सरकार में कृषि मंत्री प्रदीप महारथी ने दुष्कर्म के आरोपियों के पक्ष में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सियासी घमासान मच गया। कांग्रेस और भाजपा ने इसको लेकर नवीन पटनायक सरकार को घेरने की कोशिश की।

Home / Miscellenous India / पिपिली दुष्कर्म मामला: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य पर सरेराह पुलिस को पीटने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो