scriptशशि थरूर ने छिल्लर का उड़ाया मजाक, कहा- हमारा चिल्लर भी Miss world बन गया | shashi tharoor Miss World 2017 manushi chhillar demonetisation BJP | Patrika News
विविध भारत

शशि थरूर ने छिल्लर का उड़ाया मजाक, कहा- हमारा चिल्लर भी Miss world बन गया

शशि थरूर की इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

Nov 19, 2017 / 07:47 pm

Rajkumar

नई दिल्ली: 17 साल बाद एक तरफ जहां मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर हरियाणा की मानुषी छिल्लर को लोग बधाई दे रहे हैं। तो, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस जीत पर तंज भी कसा है। शशि थरूर ने मानुषी की जीत को नोटबंदी से जोड़ते हुए ट्वीट किया कि करेंसी का विमुद्रीकरण गलती थी। भाजपा को ये एहसास होना चाहिए कि भारतीय कैश दुनिया पर राज करता है, यहां तक कि हमारी छिल्लर (चिल्लर के रूप में परिभाषित किया है) भी मिस वर्ल्ड बन गईं।

 

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/932200934972710912?ref_src=twsrc%5Etfw

शशि थरूर की इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे मानुषी की जीत का अपमान बताते हुए इस कांग्रेसी थरूर से माफी मांगने को कहा है। वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि जाटों में छिल्लर समुदाय को काफी बहादुर माना जाता है। आप मजे के लिए उनका अपमान नहीं कर सकते हैं। जैसे की आप थरूर है न कि थोर।

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/932222839532302337?ref_src=twsrc%5Etfw

हालांकि, गलती का अहसास होते ही शशि थरूर ने थोड़ी देर बार अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया और फिर मानुषी की तारीफ में ट्वीट किया। यहां गौर करने वाली बात ये है कि चीन में हुई मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने जीत हासिल की थी। वैसे भारत को छिल्लर ने 17 साल बाद यह खिताब दिलवाया। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को भारत के नाम किया था।

वहीं यहां गौर करने वाली बात ये है कि शशि थरूर ने इससे पहले पद्मावती फिल्म को लेकर उठे विवाद पर कथित तौर पर कहा था कथित शूरवीर महाराजा उस वक्त कहां थे। जब ब्रिटेन ने उनके सम्मान को रौंद डाला था और अब वे एक फिल्मकार के पीछे पड़े हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि उनका सम्मान दांव पर लग गया है। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज कसा था। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य खुद सिंधिया राजघराने से हैं। ऐसे में उनको थरूर की बात सही नहीं और उन्होंने थरूर को इतिहास पढ़ने की नसीहत दे डाली थी।

Home / Miscellenous India / शशि थरूर ने छिल्लर का उड़ाया मजाक, कहा- हमारा चिल्लर भी Miss world बन गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो