
सेना के साथ मुठभेड़ में भतीजे की मौत पर बौखलाया आतंकी मसूद अजहर, दी बदले की चेतावनी
नई दिल्ली। भारतीय सेना के हाथों अपने भतीजे की हत्या के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर बौखला गया है। उसने भारत को बदले की चेतावनी दी है। बता दें कि मसूद के भतीजे अबु उस्मान हैदर समेत दो आतंकियों को मार भारतीय सेना ने मार गिराया था। सुरक्षाबलों को यह कामयाबी दक्षिण कश्मीर के त्राल में छह घंटे चली भीषण मुठभेड़ में मिली।
स्नाइपर दस्ते का कमांडर था हैदर
पाकिस्तान के रहने वाले उस्मान हैदर को घाटी में सुरक्षाबलों के लिए नया सिरदर्द बने जैश के स्नाइपर शूटर दस्ते का डिप्टी कमांडर बताया जाता था। मुठभेड़ के दौरान आतंकी जिस घर में छुपे थे उसे सेना ने पूरी तरह से घ्वस्त कर दिया। मारे गए आतंकियों से एक क्षतिग्रसत एम-4 कार्बाइन राइफल और एक अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर राइफल बरामद हुई है। आतंकियों के समर्थन में स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव भी किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी टूटने नहीं दी और आतंकियों की गोलियों का जवाब देने के साथ पथराव कर रही भीड़ पर भी काबू पाया।
दूसरा आतंकी दक्षिण कश्मीर का
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मसूद अजहर के भतीजे की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद का एक संदेश पकड़ा गया है, जिसमें मसूद अजहर के रिश्तेदार ने उस्मान की मौत का जिक्र करते हुए जल्द ही जम्मू कश्मीर में दहला देने वाली किसी बड़े हमले कर उसकी मौत का बदला लेने की धमकी दी है। आइजीपी कश्मीर एसपी पाणि ने देर रात को बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों के शव बुरी तरह जले हुए हैं। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि बीते दिनों त्राल और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा शिविरों पर जो आतंकियों के स्टैंड ऑफ हमले हुए थे, उनके लिए यही माड्यूल जिम्मेदार था। उस्मान के साथ मारे गए दूसरे आतंकी का नाम शौकत गनई है और वह दक्षिण कश्मीर का ही रहने वाला है।
Published on:
01 Nov 2018 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
