22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मौसम विभाग की चेतावनी- इस बार उत्तर भारत में रहेगा गर्मी का ज्यादा सितम

मौसम विभाग की चेतावनी- इस बार उत्तर भारत में रहेगा गर्मी का ज्यादा सितम

मार्च से मई के दौरान उत्तर भारत में मौसमी तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा फरवरी का महीना 1901 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दूसरा सबसे गर्म मौसम था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Mar 2021, 5:20 PM IST

मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तर भारत में इस गर्मी में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा

मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तर भारत में इस गर्मी में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने मंगलवार को कहा कि मार्च से मई के दौरान उत्तर भारत में मौसमी तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। आईएमडी ने यह बात मार्च से मई तक आने वाले गर्मियों के मौसम के लिए सब-डिविजन औसत तापमान के लिए तैयार 'सीजनल आउटलुक' में कही। IMD के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत के अलावा, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत के पूर्वी और पश्चिमी भागों के कुछ संभागों और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कुछ तटीय संभागों में मौसमी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

Farmer Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर 'रोटेशन पॉलिसी' का असर, बड़े चेहरे न होने पर भी जुट रहे किसान


ऐसा रहेगा मौसम का हाल

हालांकि, 'सीजनल आउटलुक' की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान दक्षिण प्रायद्वीप और आसपास के मध्य भारत के अधिकांश संभागों में होने की संभावना है। इसके अलावा, सामान्य मौसमी न्यूनतम तापमान से अधिक पारा उत्तर भारत के अधिकांश संभागों में, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तरस मध्य भारत के पश्चिमी भाग और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भाग में रहने की संभावना है। सामान्य सीजन के नीचे, मध्य भारत के पूर्वी भाग के अधिकांश संभागों और देश के नितान्त उत्तरी भाग के कुछ संभागों में रहने की संभावना है।

फ्री वैक्सीन क्यों नहीं लेना चाहते मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद, जानिए कारण

फरवरी का महीना 1901 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दूसरा सबसे गर्म मौसम

गौरतलब है कि फरवरी का महीना 1901 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दूसरा सबसे गर्म मौसम था। महीने के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन चार डिग्री अधिक था, जिससे यह असाधारण रूप से गर्म हो गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सप्ताहांत तक ज्यादातर समय मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 6 मार्च तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है।

पंजाब: CM अमरिंदर के मुख्य सलाहाकार बने प्रशांत किशोर, जानिए हर महीने लेंगे कितनी सैलरी?

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री

इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 3.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0, कारगिल में माइनस 13.7 डिग्री और द्रास में माइनस 19.4 दर्ज हुआ। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.3, कटरा में 11.5, बटोटे में 6.6, बनिहाल में 8.0 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।