4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्री वैक्सीन क्यों नहीं लेना चाहते मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद, जानिए कारण

देश में सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है वैक्सीनेशन के इस चरण में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Mar 2021, 9:29 PM IST

फ्री वैक्सीन क्यों नहीं लेना चाहते मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद, जानिए कारण

फ्री वैक्सीन क्यों नहीं लेना चाहते मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद, जानिए कारण

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के सोमवार को वैक्सीन ( Corona Vaccine ) लेने के बाद अब 60 साल से ऊपर के अन्य सभी मंत्री और सांसद-विधायक भी टीके लेने की तैयारी में है। मोदी सरकार ( Modi Goverment ) के मंत्रियों ने कीमत देकर वैक्सीन लेने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Union Minister Ravi Shankar Prasad ) ने इसका एलान किया है। उधर, भाजपा ने भी सभी सांसदों-विधायकों को मुफ्त में वैक्सीन लेने की जगह 250 रुपये भुगतान कर टीका लगवाने की अपील की है।

पंजाब: CM अमरिंदर के मुख्य सलाहाकार बने प्रशांत किशोर, जानिए हर महीने लेंगे कितनी सैलरी?

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका

दरअसल, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लग रहा है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में टीकाकरण हो रहा है। मोदी सरकार के मंत्रियों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका लेने की जगह 250 रुपये देकर लगवाना चाहिए। इससे समाज के सक्षम लोग भी पैसे देकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित होंगे। जिससे सरकार पर मुफ्त टीके का भार कम होगा। वहीं सरकारी अस्पतालों में जरूरतमंदों को टीका लगने में आसानी होगी। भारतीय जनता पार्टी ने टीकाकरण के लिए योग्य अपने सभी सांसदों और विधायकों को संबंधित चुनावी क्षेत्र में टीके लगवाने की अपील की है। ताकि स्थानीय जनता में टीके के विश्वसनीय होने का संदेश जाए और टीकाकरण अभियान में तेजी आए।

कोरोना का टीका लगवाते समय PM मोदी ने बोली ऐसी बात...खिलखिला कर हंस पड़ी नर्स

पैसे देकर टीका लगवाकर समाज के सक्षम लोगों को भी प्रेरित करेंगे

भाजपा के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मोदी सरकार ने एलपीजी सब्सिडी का भार कम करने के लिए पहले कार्यकाल में 'गिव इट अप' कैंपेन चलाया था। लाखों सक्षम लोगों ने पीएम मोदी की एक अपील पर एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी थी। ठीक उसी तर्ज पर सरकार के मंत्री और पार्टी के सांसद-विधायक मुफ्त की जगह पैसे देकर टीका लगवाकर समाज के सक्षम लोगों को भी प्रेरित करेंगे। ताकि मुफ्त टीके का भार सरकार पर कम पड़े और जरूरतमंदों के लिए इसका बेहतर इस्तेमाल हो।

कांग्रेस के इस नेता ने करा दी गहलोत और पायलट के बीच सुलह! अपनाया यह फार्मूला

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत

देश में आज यानी सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वैक्सीनेशन के इस चरण में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एम्स पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।