कैसे मिलेगी कंफर्म सीट
कंपनी के मुताबिक, यात्री को रेलोफाये की वेबसाइट या एप पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको अपने टिकट का पीएनआर नंबर देना होगा। वहीं, यात्री को एक शुल्क जमा करना होगा, जो हर यात्रा के हिसाब से तय किया गया है। इसके बाद रेलोफाये यात्री के वेटलिस्ट टिकट को ट्रैक करेगा। यदि यात्री का टिकट कंफर्म नहीं होता, तो रेलोफाये यात्री को फ्लाइट का टिकट देकर उसकी यात्रा पूरी करवाता है। वहीं यात्री को ट्रेन के ही दाम पर विमान से यात्रा करने का मौका मिलता है।