नई दिल्ली।
Indian Railways: भारतीय रेलवे भी रेल सेवाओं को धीरे-धीेरे अनलॉक ( Unlock ) कर रही है। इसी कड़ी में अब रेलवे फेस्टिवल सीजन ( Festival 2020 ) को देखते हुए ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर सकता है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दशहरा, दीवाली ( Diwali 2020 ) और छठ ( Chhath Puja 2020 ) जैसे कई मुख्य त्योहारों के मद्देनजर रेलवे 100 नई ( 100 Special Trains ) ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इनमें ज्यादातर ट्रेनें गैर वातानुकूलित श्रेणी की होगी। बता दें कि त्योहारी सीजन में रेलवे पर यात्री भार बढ़ जाता है, ऐसे में 100 नई ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। इसको लेकर रेल मंत्रालय ( Ministry of Railways ) को गृह मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है।