इन स्टेशनों के बीच चलेंगी ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-अहमदाबाद, बंगलुरु-दानापुर, अहमदाबाद-दरभंगा, पटना अहमदाबाद, अमृतसर-जयानगर, वाराणसी-नई दिल्ली और अमृतसर-ब्रांद्रा के बीच क्लोन ट्रेनें का संचालन होगा। इन ट्रेनों में बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेने हैं। क्लोन ट्रेन (02563) सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेगी, जबकि क्लोन ट्रेन (02564) नई दिल्ली से सहरसा के लिए प्रतिदिन चलेगी। बिहार से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन सहरसा के अलावा पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से चलेगी।