scriptUPSC Civil Services Result 2018: कनिष्क कटारिया ने किया टॉप, लड़कियों में सृष्टि देशमुख ने मारी बाजी | UPSC Civil Services Result 2018 declared Kanishak Kataria top | Patrika News
विविध भारत

UPSC Civil Services Result 2018: कनिष्क कटारिया ने किया टॉप, लड़कियों में सृष्टि देशमुख ने मारी बाजी

रिजल्ट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं
उम्मीदवारों का रिजल्ट 15 दिनों के अंदर होगा जारी
पर्सनल इंटरव्यू परीक्षा 4 फरवरी 2019 से हुआ था शुरू

नई दिल्लीApr 05, 2019 / 10:08 pm

Shivani Singh

UPSC Toper

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 (UPSC) का फाइनल रिजल्ट घोषित हो चुका है। कनिष्क कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा 2018 में टॉप किया है। बता दें कि पास हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनल इंटरव्यू की परीक्षा 4 फरवरी 2019 से शुरू की गई थी। इसमें IAS के लिए 180, IFS के लिए 30, IPS के लिए 150, सेंट्रेल सर्विसेज ग्रुप A के लिए 384 और Group B सेवाओं के लिए 68 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट www. UPSC .gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

मोदी पर हमले के चक्कर में मर्यादा भूले राहुल गांधी, लाल कृष्ण आडवाणी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

 

https://twitter.com/ANI/status/1114172459765260288?ref_src=twsrc%5Etfw

इन नतीजों से जुड़ीं और अधिक जानकारी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से यूपीएससी ऑफिस जा कर या फिर 23385271 /23381125 / 23098543 पर फोन कर ली जा सकती है। बता दें कि यूपीएससी उम्मीदवारों का रिजल्ट 15 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

टॉपरों की लिस्ट

1. कनिष्क कटारिया

2. अक्षत जैन

3. जुनैद अहमद

4. श्रेयांश कुमत

5. सृष्टि जयंत देशमख

6. शुभंम गुप्ता

7. करनाती वरुण रेड्डी

8. वैशाली सिंह

9. गुंजन द्विवेदी

10. तनमय वशिष्ठ

11. पूज्य प्रियदर्शनी

12. नमरता जैन

13. वरनीत नेगी

14. अंकिता चौधरी

15. अतिराग चप्लौत

16. DHODMISE TRUPTI ANKUSH

17. राहुल शन्नप्पा सैनकानूर

18. रिशिता गुप्ता

19. हरप्रीत सिंह

20. चित्रा मिश्रा

वहीं कनिष्क कटारिया ने टॉप होने पर कहा कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि पहला रैंक आएगा। कनिष्क ने यह कामयाबी हासिल करने के लिए अपने माता-पिता, बहन और अपनी गर्लफ्रेंड को धन्यवाद किया।

https://twitter.com/hashtag/UPSC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / UPSC Civil Services Result 2018: कनिष्क कटारिया ने किया टॉप, लड़कियों में सृष्टि देशमुख ने मारी बाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो