नई दिल्ली। दशहरे के 21 दिन बाद ही दीपावली क्यों मनाई जाती है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बताया गया था कि रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम श्रीलंका से अयोध्या के लिए निकले थे। उन्होंने अयोध्या तक पैदल पहुंचने में 21 दिन लग गए, ऐसे में दशहरे के 21 दिन बाद ही दिवाली मनाई गई। इस पोस्ट में गूगल का एक मैप पर डाला गया है।
दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका से अयोध्या की दूरी 2586 किमी है। इस दूरी को अगर पैदल तय किया जाए तो उसमें भी 21 दिन (514घंटे) लगेंगे। . यानी रोजाना करीब 123 किमी चलना पड़ेगा। मतलब हर घंटे पांच किमी चलना पड़ेगाए वो भी बिना रुके। यह मैसेज फेसबुक के अलावा वॉट्सऐप पर भी बहुत शेयर हो रहा है। ट्विटर पर भी रामअयोध्यारोडट्रिप के नाम से हैशटेग चल रहा है। इस हैशटेग को लेकर कई लोग ट्वीट कर रहे हैं। कई लोग इस पोस्ट को सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाया है कि राम पैदल नहीं, पुष्पक विमान से लंका से अयोध्या लौटे थे।
गूगल पर यह रूट श्रीलंका के डमबुल्ला के चांदना से शुरू होता है। यहां से किंबिसा, गलकुलामा, मिहिंटाले, मेडवाछिया होते हुए तलाईमन्नार तक पहुंचता है। इसके बाद वहां से समुद्र के जरिए रामेश्वरम पहुंचता है। भारत में, यह रामेश्वरम से कुंबोकोणम, कांचीपुरम, तिरूपति, नेल्लोर, ओंगले, सूर्यापेट पहुंचता है। जहां से महाराष्ट्र के चंद्रपुरए नागपुर होते हुए एमपी के सिवनी, जबलपुरए कटनी, रीवा। इसके बाद यूपी के इलाहाबाद, सारोन, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रेहट होते हुए अयोध्या जाता है।
Home / Miscellenous India / गूगल मैप दिख रहा, 21 दिनों में श्रीलंका से अयोध्या पहुंचे थे भगवान राम