scriptअफगानिस्तान के सुरक्षा सलाहकार ने पाक पर किया बड़ा हमला, कहा- खुद अपने लोगों का पेट पालना मुश्किल | Afghanistan NSA attaks on Pakistan | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अफगानिस्तान के सुरक्षा सलाहकार ने पाक पर किया बड़ा हमला, कहा- खुद अपने लोगों का पेट पालना मुश्किल

अफगानिस्तान के प्रमुख सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने पाक पर गंभीर आरोप लगाए हैं
अफगानिस्तान के एनएसए ने तालिबान को पाकिस्तान का मुखौटा बताया है

Oct 03, 2019 / 03:18 pm

Mohit Saxena

Afghan NSA

काबुल। दुनिया के विभिन्न मंचों पर जम्मू कश्मीर के मामले में भारत को फंसाने की नाकाम कोशिश कर चुके पाकिस्तान को अब उसके पड़ोसी देश अफगानिस्तान ने घेरा है। अफगानिस्तान के प्रमुख सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के अनुसार पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसे ऐसा मुल्क बताया है जो खुद के लोगों का पेट बड़ी मुश्किल से पाल पा रहा है।

अफगानिस्तान के एनएसए ने तालिबान को पाकिस्तान का मुखौटा बताया है। उन्होंने सोवियत यूनियन को भी तालिबान से बेहतर बताया। एनएसए ने कहा कि अफगानिस्तान इस वक्त संप्रभुता की जंग लड़ रहा है। वह बोले, अफगानिस्तान कभी पाक शासन को स्वीकर नहीं करेंगे। जब सोवियत यूनियन का शासन स्वीकर नहीं किया था जबकि वह तालिबान से बेहतर था। फिर ऐसे पिछड़े देश के मुखौटे का शासन स्वीकार करना सोच से परे है जो खुद अपने लोगों को मुश्किल से पाल रहा है।’ यह पहली बार नहीं है कि अफगानिस्तान ने पाक पर ऐसा आरोप लगाया है। अफगान के अधिकारी लगातार कहते आए है कि पाकिस्तान को अगर नहीं रोका गया तो दुनिया तबाही की ओर जा सकती है।

Hindi News/ world / Miscellenous World / अफगानिस्तान के सुरक्षा सलाहकार ने पाक पर किया बड़ा हमला, कहा- खुद अपने लोगों का पेट पालना मुश्किल

ट्रेंडिंग वीडियो