
RSF fighters in Sudan
सूडान (Sudan) में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) के बीच पिछले साल 15 अप्रैल को युद्ध हुआ युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है। रह-रहकर सूडान में हिंसा भड़कती रहती है। इस जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोगों ने अपना घर गंवाया और विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। सूडान में पैरामिलिट्री आरएसएफ समय-समय पर लोगों पर हमला करती है। बुधवार को आरएसएफ ने ओमडुरमैन शहर में लोगों पर हमला कर दिया।
2 लोगों की मौत
ओमडुरमैन शहर पर बुधवार को आरएसएफ के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। यह हमला भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया था।
10 घायल
आरएसएफ के इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अल-नाओ अस्पताल और सवाएद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
आरएसएफ की प्रतिक्रिया नहीं आई सामने
ओमडुरमैन शहर पर किए गए इस हमले के बाद अब तक आरएसएफ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह पहला मौका नहीं है जब आरएसएफ ने ऐसा हमला। युद्ध शुरू होने के बाद से ही आरएसएफ ने समय-समय पर ऐसे हमले किए हैं।
यह भी पढ़ें- यमन में सैन्य हथियार डिपो में धमाका, 2 लोगों की मौत
Updated on:
19 Sep 2024, 1:49 PM IST
Published on:
19 Sep 2024, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.