4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन में सैन्य हथियार डिपो में धमाका, 2 लोगों की मौत

Yemen Blast: यमन में बुधवार को एक धमाके का मामला सामने आया है। यह धमाका एक सैन्य हथियार डिपो में हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Sep 2024, 11:59 AM IST

Blast in Yemen

Blast in Yemen

यमन में बुधवार को एक धमाके का मामला सामने आया है। एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यमन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ताइज़ में बुधवार को एक हथियार डिपो में धमाका हुआ। यह एक सैन्य हथियार डिपो था और यमन की 22वीं सेना ब्रिगेड के नियंत्रण में था, जो सरकार समर्थक भी है। धमाके का असर कुछ तेज़ था, क्योंकि आग की लपटें और धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में भी देखा गया। धमाके के कारण सैन्य हथियार डिपो में रखे गोले आसपास की आवासीय इमारतों में जा गिरे, जिससे उन इमारतों को नुकसान पहुंचा।

2 लोगों की मौत

यमन के ताइज़ प्रांत में स्थित सैन्य हथियार डिपो में बुधवार को हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों धमाके के समय डिपो में ही थे।

6 लोग घायल

इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और इस वजह से मरने वालों के आंकड़े में इजाफे की आशंका भी जताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

इस मामले की जांच शुरू हो गई है। धमाके और उसके परिणाम की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों की एक समिति भी गठित की गई है।

यह भी पढ़ें- म्यांमार में जहरीला भोजन करने से 100 से ज़्यादा लोग बीमार