4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव पर ईरान बोला- वहां के लोग जंग नहीं चाहते हैं

US midterm elections: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों पर ईरान के संसद स्पीकर गालिबाफ बोले कि अमेरिकियों ने जंग को ना कहा। ट्रंप ने भी माना कि ईरान युद्ध से रिपब्लिकन को नुकसान हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:31 PM IST

Iran Parliament Speaker

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ (फोटो सोर्स-ANI)

Iran-US, Ghalibaf: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। गालिबाफ ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि अमेरिकी जनता ने युद्ध को नकार दिया है। उन्होंने इस नतीजे को महंगाई की चिंताओं और विदेशों में अमेरिकी सैन्य दखल के विरोध से जोड़ा।

अमेरिकियों ने युद्ध को ना कह दिया है: बाघेर गालिबाफ

गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि चाहे अंतरात्मा की आवाज हो या महंगाई, अमेरिकियों ने युद्ध को ना कह दिया है। हम इस संदेश का समर्थन करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सरकार 'अंतरराष्ट्रीय आकाओं और ब्लैकमेलरों' की सेवा के लिए अपनी जनता की इच्छा से विश्वासघात करती है, तो उसे पता चलेगा कि हमारा 'ना' एक दुःस्वप्न के साथ आता है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी प्रशासन जनभावना की अनदेखी कर उन तथाकथित ताकतों के हित साधेगा, तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे।

ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार में भूमिका निभाई

वहीं, रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार में भूमिका निभाई है। इन चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स पार्टी की दोनों सदनों पर नियंत्रण हो जाएगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स उनकी मेज पर बेतुके कानून भेजेंगे, जिन पर वह वीटो करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दल आखिरकार साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध का असर रिपब्लिकन उम्मीदवारों पर पड़ा, भले ही मतदाताओं ने संघर्ष से निपटने के उनके तरीके का समर्थन किया हो। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसका एक हिस्सा ईरान था, लेकिन साथ ही लोगों ने समझा कि मैंने ईरान के साथ जो किया है वह कितना महत्वपूर्ण है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश