4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार में जहरीला भोजन करने से 100 से ज़्यादा लोग बीमार

Food Poisoning In Myanmar: म्यांमार में 100 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए हैं। लोगों के बीमार होने की वजह जहरीला भोजन बना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Sep 2024, 11:07 AM IST

More than 100 people got sick due to food poisoning in Myanmar

More than 100 people got sick due to food poisoning in Myanmar

खराब या सड़े हुए भोजन को जहरीला भोजन भी कहते हैं और इससे स्वास्थ को काफी नुकसान पहुंचता है। जहरीला भोजन करने से लोगों की तबीयत खराब हो जाती है और जान जाने का भी खतरा रहता है। म्यांमार (Myanmar) में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें जहरीला भोजन लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हुआ। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि कैसे? आइए जानते हैं।

100 से ज़्यादा लोग बीमार

म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी की। इस विज्ञप्ति में बताया गया कि देश के नाय पी ताव के तात्कोन टाउनशिप के चौंगचर गांव में जहरीला भोजन करने की वजह से 100 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए।

दान किया हुआ भोजन करना पड़ा भारी

विज्ञप्ति के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चौंगचर गांव के लोगों को 17 सितंबर की सुबह दान में भोजन मिला। इसमें बिरयानी, चिकन और आलू और टमाटर वाली अंडा करी थी। इसे खाने के बाद उन लोगों को उल्टी और दस्त की श‍िकायत होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल में कराया भर्ती

दान वाला जहरीला भोजन करने से 100 से ज़्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स रैकेट पर प्रहार, 293 ड्रग डीलर्स लिए गए हिरासत में