
Turkey police
ड्रग्स (Drugs) को दुनियाभर में एक बड़ी समस्या माना जाता है। कई देशों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स रैकेट चलते हैं और उनकी स्मगलिंग होती है। नशे का यह व्यापार काफी फैला हुआ है, जिसे बेचने वाले लोग सिर्फ फायदे के बारे में सोचते हैं, पर खरीदने वालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है। हालांकि जिन देशों में भी ड्रग्स का व्यापार होता है, वहाँ की पुलिस भी इन ड्रग्स के सौदागरों की कोशिश को नाकाम करने की पूरी कोशिश करती है। ऐसा ही कुछ तुर्की (Turkey) की पुलिस ने भी किया है। तुर्की में पुलिस ने ड्रग्स रैकेट पर बड़ा प्रहार किया है।
293 संदिग्ध ड्रग डीलर्स को लिया हिरासत में
तुर्की पुलिस ने हाल ही में 293 संदिग्ध ड्रग डीलर्स को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि ये ड्रग डीलर्स देशभर में ड्रग्स की तस्करी करते हुए लोगों को नशे की ओर धकेलना चाहते थे।
470 किलोग्राम ड्रग्स और 49.4 लाख नशीली गोलियाँ जब्त
तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री अली येरलिकाया ने जानकारी दी कि देश की पुलिस ने 44 प्रांतों में 470 किलोग्राम ड्रग्स और 49.4 लाख नशीली गोलियाँ जब्त की है। इसके लिए “नार्कोसेलिक-35” ऑपरेशन चलाया गया है जिसके तहत तुर्की की पुलिस समय-समय पर ऐसी कार्रवाई करती रहती है।
ड्रग्स के खिलाफ तेज़ हुई तुर्की में कार्रवाई
तुर्की में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज़ हो गई है। देश की पुलिस ने 2023 से ड्रग्स के खिलाफ सख्ती के लिए यह कदम उठाया था और इसका असर भी दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- बस और ट्रक की भीषण टक्कर में हुई 40 लोगों की मौत
Updated on:
18 Sep 2024, 6:23 PM IST
Published on:
18 Sep 2024, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.