22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में हुई 40 लोगों की मौत

Horrific Road Accident: नाइजीरिया में यात्रियों से भरी बस एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Bus crash in Nigeria

Bus crash in Nigeria

दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। कहीं न कहीं अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अब नाइजीरिया में सामने आया है। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना के लेरे जिले में रविवार को मुस्लिम श्रद्धालुओं से भरी एक बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। बस समिनाका शहर की ओर जा रही थी और तेज़ रफ्तार में थी। तभी अचानक ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और बस एक ट्रक में जा घुसी।

40 लोगों की मौत

बस में 60-70 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोग इस हादसे में मारे गए। 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में 25 और लोगों की मौत सोमवार को हो गई। बाकी लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

नाइजीरिया रोड सेफ्टी एजेंसी के लोकल ऑफिस के चीफ ने इस पूरे हादसे के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।

सड़कें खराब, अक्सर होते हैं रोड एक्सीडेंट्स

नाइजीरिया की सड़कें काफी खराब हैं। साथ ही उनका रखरखाव भी नहीं किया जाता। ऐसे में नाइजीरिया में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- जिसे खिलौना समझ खेलने लगे बच्चे वो निकला विस्फोटक, धमाके में 2 बच्चों की मौत