चारों जहाज होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी नेवी को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका प्लान नाकाम हो गया, क्योंकि पानी के नीचे ईरानी नेवी द्वारा बिछाई गईं समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने की वजह से जहाजों में धमाका हो गया और फिर आग लग गई। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए इन्हीं अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश करने वाले सभी जहाज अपने नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके, लेकिन इस दौरान वो समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन जाते हैं। धमाके और आग लगने की वजह से जहाजों पर मौजूद तेल भी बेकार हो गया। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल की वजह से ही ऐसा संभव हो पा रहा है।