scriptम्यांमार: पवित्र स्थल बागान में एक युगल जोड़े ने बनाया पोर्न वीडियो, लोगों में गुस्सा | Couple sparks outrage for filming porn video at Buddhist site in Myanmar | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

म्यांमार: पवित्र स्थल बागान में एक युगल जोड़े ने बनाया पोर्न वीडियो, लोगों में गुस्सा

9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बने करीब तीन हजार पगोडे और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध बागान यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है
पगोडा, मंदिरों और धार्मिक इमारतों में अनुचित कपड़े पहनना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है

नई दिल्लीFeb 14, 2020 / 08:04 pm

Anil Kumar

Buddhist site in Myanmar

Buddhist site in Myanmar (File Photo)

ने पी तॉ। विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए यूनेस्को ( UNESCO ) कोशिश कर रही है। इसके लिए दुनिया के कई देशों के ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व धरोहर ( World heritage ) स्थल घोषित किया गया है। लेकिन म्यांमार ( Myanmar ) से एक ऐसी खबर सामने आई है,जो कि अशोभनीय है।

दरअसल, इटली के एक युगल जोड़े ने म्यांमार के पवित्र स्थल बागान ( Holy Place Bagan ) में अपना 12 मिनट का पोर्न वीडियो बनाया, जिसके बाद से यहां के नागरिक आक्रोश में हैं। 9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बने करीब तीन हजार पगोडे और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध बागान यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है। हर साल बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं।

इटली के इस शहर में आबादी बढ़ाने का अनोखा प्रयास, खरीदें 78 रुपये में अपना आशियाना

युगल जोड़े ने गुरुवार को इस पोर्न वीडियो को चर्चित पोर्न वेबसाइट पोर्नहब डॉट कॉम ( PornHub.com ) पर अपलोड किया। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। देश के स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वे इससे आक्रोशित हो गए।

लोगों ने सोशल मीडिया में जताया गुस्सा

वीडियो में युगल जोड़ा प्राचीन पगोडे के बगल में कपड़े उतरते हुए खुद को शूट (वीडियो बनाता) करता दिख रहा है। इसके बाद जोड़े ने यौनाचार को भी रिकॉर्ड किया है। वीडियो को लेकर मग खिन गी ने फेसबुक पर आक्रोश वाले इमोजी के साथ कहा, ‘हमारा बागान पगोडे पवित्र स्थल हैं।’

समाचार पत्ररिका द इरवादी की वेबसाइट के अनुसार, स्थानीय लोगों सहित विदेशियों को भी शॉर्ट्स या अनुचित कपड़े पहनने से यहां मना किया जाता है। विशेषकर पगोडा, मंदिरों और धार्मिक इमारतों में अनुचित कपड़े पहनना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। म्यांमार की धार्मिक इमारतों और उनके परिसरों में खुले में किस करने जैसा अनुचित व्यवाहर करना वर्जित है।

इटली: आल्प्स के वाल सेनालेस में स्कीइंग करने पहुंचे लोग, हिमस्खलन से 3 की मौत

सेव बागान के एक नागरिक समाज समूह मायो सेट सान ने कहा, ‘इस वीडियो को देखकर हम चौंक गए और हमें बहुत बुरा लगा। धार्मिक इमारत और पगोडे के बाहर यौनाचार करना असहनीय है। इसके अलावा यह बागान में था, जो हमारे धर्म, संस्कृति और इतिहास की अनमोल धरोहर है।’

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / म्यांमार: पवित्र स्थल बागान में एक युगल जोड़े ने बनाया पोर्न वीडियो, लोगों में गुस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो