scriptइटली: आल्प्स के वाल सेनालेस में स्कीइंग करने पहुंचे लोग, हिमस्खलन से 3 की मौत | Italy: 3 people die due to avalanche during skiing in Val Senales of the Alps | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

इटली: आल्प्स के वाल सेनालेस में स्कीइंग करने पहुंचे लोग, हिमस्खलन से 3 की मौत

इटली के आल्प्स के वाल सेनालेस में स्कीइंग के दौरान हिमस्खलन की घटना घटी
70 कार्यकर्ताओं व तीन हेलीकॉप्टरों ने शवों को बरामद किया

नई दिल्लीDec 29, 2019 / 08:41 pm

Anil Kumar

val senales avalanche

रोम। बर्फबारी के कारण जहां एक ओर सर्दी बढ़ जाती है और हड्डियों को कंपाने वाली ठंड भी पड़ती है। लेकिन इससे इतर बर्फबारी में स्कीइंग करने का भी लोग आनंद उठाते हैं। पहाड़ों पर लोग जाते हैं और स्कीइंग करते हैं।

लेकिन कभी-कभी पहाड़ों पर हिमस्खलन की भी घटना देखने को मिलती है और इसमें कई लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसी ही एक खबर इटली से आई है। इटली के आल्प्स के वाल सेनालेस में स्कीइंग के दौरान हिमस्खलन में एक महिला व सात साल की दो बच्चियों की मौत हो गई।

इटली: द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से हड़कंप, 54 हजार लोगों को निकाला गया सुरक्षित

बीबीसी ने इतालवी मीडिया के हवाले से बताया है कि 55 वर्षीय महिला की इस हादसे में मौत हुई है। साथ ही मरने वाली दो बच्चियों में से एक महिला की बेटी है।

7,900 फीट की ऊंचाई पर कर रहे थे स्कीइंग

रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों आस्ट्रियाई सीमा के निकट दक्षिण टायरॉल में वाल सेनालेस में 7,900 फीट की ऊंचाई पर स्काइंग कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन की घटना घटी, जिसके बाद तीनों लापता हो गए। तीनों जर्मनी के रहने वाले हैं।

तीनों को खोजने के लिए तलाशी अभियान अभियान शुरू किया गया। 70 कार्यकर्ताओं व तीन हेलीकॉप्टरों ने शवों को बरामद किया।

इटली: आसमान में केबल में फंसा विमान, विंग्स में बैठे रहे यात्री व पायलट

रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया कि दो पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की को एयरलिफ्ट करके अस्पताल लाया गया, हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस ठंड के मौसम में आल्पस पर कई बार हिमस्खलन की घटना देखने को मिला है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / इटली: आल्प्स के वाल सेनालेस में स्कीइंग करने पहुंचे लोग, हिमस्खलन से 3 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो