scriptअफ्रीकी देश नाइजीरिया में Coronavirus ने दी दस्तक, पहले मामले की पुष्टि | First case of Coronavirus confirmed in African country Nigeria | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में Coronavirus ने दी दस्तक, पहले मामले की पुष्टि

‘यह मामला इतालवी नागरिक का है जो नाइजीरिया ( Nigeria ) में काम करता है और 25 फरवरी को इटली के मिलान से लागोस लौटा था

स्वास्थ्य मंत्री ओसागी एहनाइर ( Osagie Ehanire ) ट्विटर कर इसकी पुष्टि की

नई दिल्लीFeb 28, 2020 / 08:55 pm

Anil Kumar

nigeria

Nigeria Confirms First Case of Coronavirus

अबुजा। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खौफ में जी रहा है। चीन के वुहान शहर ( Wuhan City ) से शुरू होकर यह वायरस अब दुनिया के 40 से अधिक देशों में अपना पैर पसार चुका है। लिहाजा लोग अब डर के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं।

अब इस जानलेवा कोरोना वायरस ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया ( African country Nigeria ) में भी दस्तक दे दिया है। नाइजीरिया के लागोस में शुक्रवार को पहले मामले की पुष्टि हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ओसागी एहनाइर ( Osagie Ehanire ) ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘यह मामला इतालवी नागरिक का है जो नाइजीरिया में काम करता है और 25 फरवरी को इटली के मिलान से नाइजीरिया के लागोस लौटा था।’

ईरान में Coronavirus का बढ़ता प्रकोप, उपराष्ट्रपति मासूमेह एब्तेकार वायरस से संक्रमित

उन्होंने आगे बताया है कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसमें कोई गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। संक्रमित मरीज का इलाज लागोस के याबा में अस्पताल में चल रहा है। एहनाइर ने बताया कि इस केस के बारे जनवरी में ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, लेकिन इस संक्रमण की पुष्टि गुरुवार को हुई।

अफ्रीका में कोरोना वायरस के दो मामले

आपको बता दें कि नाइजीरिया में मामले की पुष्टि होने से पहले पूरे अफ्रीकी देश में कोरोना वायरस के अब तक केवल दो मामले सामने आए थे। इसमें एक मिस्र और दूसरा अल्जीरिया में इसकी पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री ओसागी एहनाइर ने वायरस की पुष्टि होने के साथ ही अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं और कहा है कि इस मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि नाइजीरिया में इस प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कार्य करें।

एहनाइर ने अधिकारियों को बताया कि कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है। इससे निमोनिया हो सकता है और इसका एक टीका तैयार करने में कम से कम 18 महीने लग सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ( NCDC ) ने अपने राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया है और हम सभी लागोस स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। ताकि किसी भी ऐसी स्थिति से निपटा जा सके, जो भयावाह हो सकता है।

चीन में अब तक 2800 लोगों की मौत

आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस की वजह से चीन में अब तक 2800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और ये दोनों आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

ईरान में Coronavirus बरपा रहा है कहर, अबतक 22 की मौत, दुनियाभर के लोग हुए भयभीत

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से कम से कम 80 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चीन से बाहर 46 देशों में ये वायरस फैल चुका है, जहां कम से कम 3,700 केस सामने आए है। इसमें 57 लोगों की मौत चुकी है। बहरहाल, ये वायरस बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है और एक के बाद एक देश को अपनी चपेट में लेता जा रहा है।

नीदरलैंड में पहले मामले की पुष्टि

आपको बता दें कि गुुरुवार को नीदरलैंड में भी कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई। उत्तरी इटली की यात्रा करने वाले एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उत्तरी इटली यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड एनवायरमेंट ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मरीज के ‘करीबी संपर्क’ में रहने वाले लोगों की जांच की गई है और मरीज को दक्षिण टिलबर्ग शहर के एक अस्पताल में अलग रखा गया है।

प्रधानमंत्री मार्क रुट ने ट्वीट करते हुए बताया कि मैं इससे निपटने के लिए कदम उठाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ब्रूनो ब्रुइंस के साथ अन्य लोगों के साथ संपर्क में हूं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मरीज जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / अफ्रीकी देश नाइजीरिया में Coronavirus ने दी दस्तक, पहले मामले की पुष्टि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो