scriptजर्मनी ने भारत सहित इन देश के यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, इन शर्तों पर मिलेगा प्रवेश | Germany lifts ban on travelers from India Britain and Portugal | Patrika News

जर्मनी ने भारत सहित इन देश के यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, इन शर्तों पर मिलेगा प्रवेश

locationनई दिल्लीPublished: Jul 06, 2021 11:22:25 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

जर्मनी ने अब भारत, नेपाल और यूके से यात्रा प्रतिबंध हटा दिया है। अब जर्मनी में जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आना जरूर है।

travelers

travelers

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर कम होने के बाद नए वेरिएंट को लेकर कई देशों ने दूसरे देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जर्मनी ने अब भारत, नेपाल और यूके से यात्रा प्रतिबंध हटा दिया है। अब जर्मनी में जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आना जरूर है। इसके साथ ही पांच से दस दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा। इससे पहले जर्मनी ने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के यात्रियों पर बैन लगा रखा था।

इन देशों को उच्च खतरे वाली श्रेणी से हटाया
जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि भारत, नेपाल, रूस, पुर्तगाल और ब्रिटेन को उच्च खतरे वाली श्रेणी से हटाकर चिंताजनक वैरिएंट की श्रेणी में रखा गया है। इससे अब इन देशों के नागरिकों को जर्मनी की यात्रा करने में आसानी होगी। यह संस्थान कोरोना मामले पर नजर रखती है और रिसर्च भी करती है। जर्मनी ने मंगलवार को ऐलान कर दिया है कि भारत, नेपाल, रूस और यूके से आने वाले यात्रियों से प्रतिबंध हटा दिया है।

यह भी पढ़ें

सावधान! डेल्टा वेरिएंट में दिख रहे हैं अलग—अलग लक्षण, मामूली सर्दी—जुकाम भी खतरनाक

इन शर्तों के बाद मिलेगा प्रवेश
जर्मनी ने कोविड-19 के नए नियमों के अनुसार बाहरी देश में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए दो हफ्ते के क्वारंटीन और वैक्सीन लगाने जाने के बाद प्रदेश दिया जाता है। अब भारत सहित इन देशों के नागरिकों को कोरोना नेगेटिव टेस्ट दिखाने और 10 दिन के क्वारंटीन पर प्रवेश मिलेगा। हालांकि, सब सामान्य होने पर क्वारंटीन की अवधि को घटाकर 5 दिन भी किया जा सकता है। नए नियम बुधवार से लागू होंगे। इसके अलावा इन देशों से आने वाले यात्रियों को दोनों डोज लगने पर प्रवेश की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें

वैक्सीन ना लेने वाले लोग बनेंगे कोरोना के नए-नए वेरिएंट्स की ‘फैक्ट्री’! स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी


4 घंटे पहले करना होगा पीसीआर टेस्ट
भारत से यात्रियों को दुबई जाने से चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता है। दुबई पहुंचने पर उन्हें एक और पीसीआर टेस्ट से भी गुजरना होगा। उनके आगमन के बाद, भारत से यात्रियों को अपने पीसीआर परीक्षा परिणाम प्राप्त होने तक संस्थागत संगरोध से गुजरना चाहिए, जो 24 घंटों के भीतर होने की उम्मीद है।

भारत रोजाना 40 हजार नए मामले
आपको बता दें कि भारत और ब्रिटेन में डेल्टा वैरियंट ने जमकर तबाही मचाई है। ब्रिटेन में इन दिनों कोरोना के लगातार नए मामले भी सामने आ रहे हैं। वहीं भारत में रोजाना करीब 40 हजार नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो