scriptब्रिटेन: वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे लेख की लंदन में जल्द होगी नीलामी | Handwritten article of newton will be auctioned in london | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन: वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे लेख की लंदन में जल्द होगी नीलामी

इन लेखों से पता चलता हैै कि उस समय न्यूटन के आसपास किस तरह की परिस्थियां थीं।

Jun 02, 2021 / 09:10 pm

Mohit Saxena

isaac newton

isaac newton

नई दिल्ली। वैज्ञानिक आइजक न्यूटन द्वारा हाथों से लिखे लेखों की जल्द नीलामी होने वाली है। इन लेखों से पता चलता हैै कि उस समय न्यूटन के आसपास किस तरह की परिस्थितियां थीं और उनके मन में किस आविष्कार को लेकर विचार चल रहे थे।

नीलामी करने वाली संस्था क्रिस्टीज के अनुसार इन पन्नों पर आइजैक न्यूटन ने ‘प्रिंसिपिया’ पर किए अपने शोध कार्य को संक्षेप में सामने रखा है। किताब के पहले संस्करण की नीलामी 2016 में 37 लाख डॉलर में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सेना की चौकी पर आतंकी हमला, 4 सैनिकों की मौत, 8 घायल

प्रिंसिपिया लैटिन भाषा में है

मैथेमैटिका (प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धान्त) में गुरुत्वाकर्षण और गति के सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है। 1687 में प्रकाशित यह किताब लैटिन भाषा में है। इसे तीन भागों में बंटा गया है। इसी पुस्तक में न्यूटन के गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण नियम और केप्लर के ग्रहीय गति के नियमों के बारे में बताया गया है।

प्रिंसपिया को विज्ञान के इतिहास के सबसे अहम किताबों में एक गिनी जाती है। लंदन में क्रिस्टीज में किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने बताया कि यह किताब ब्रह्मांड को लेकर हमारी समझ को नया आयाम देगी।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने तैयार की घरेलू कोरोना वैक्सीन, जल्द बड़े पैमाने पर ‘पाकवैक’ का होगा उत्पादन

दूसरा संस्करण निकालने की योजना

लेखों के आधे भाग को दूसरे संस्करण में निकालने की योजाना बनाई गई है। इनमें स्कॉटलैंड के गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी डेविड ग्रेगरी की प्रतिक्रियाओं और कुछ चित्रों को भी शामिल किया गया है। न्यूटन 1690 के दशक में जब ‘प्रिंसिपिया’ पर काम करने में लगे थे, तभी इन दोनों वैज्ञानिकों की मुलाकात हुई थी।

Home / world / Miscellenous World / ब्रिटेन: वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे लेख की लंदन में जल्द होगी नीलामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो