10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस: एयर मार्शल ने रफाल में भरी उड़ान, कहा- IAF के लिए गेम चेंजर साबित होगा

IAF Vice Chief Air Marshal राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने साझा किया अपना अनुभव वाइस चीफ मार्शल ने कहा- सुखोई-30 (sukhoi 30) और रफाल (rafale) की जोड़ी घातक होगी
2 min read
Google source verification
IAF Vice Chief Air Marshal

फ्रांस में एयर मार्शल ने खुद रफाल विमान को उड़ाया, कहा- IAF के लिए गेमचेंजर साबित होगा

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को भारत आने वाले रफाल विमानों का परीक्षण किया। खुद वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने फ्रांस में लड़ाकू विमान रफाल में उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि रफाल देश की वायुसेना के लिए बेहद अहम साबित होगा। यह दुश्मन के लिए काल के समान होगा।

उड़ान भरने के बाद भदौरिया ने कहा कि रफाल के आने से देश की ताकत गई गुना बढ़ जाएगी। यह दुश्मन के लिए तनाव स्थिति होगी। देश में सुखोई-30 विमान और रफाल की जोड़ी सीमाओं की सुरक्षा के लिए अहम योगदान देगी।

उत्तर कोरिया की संविधान में किम जोंग उन के लिए संशोधन, अब देश के अधिकारिक प्रमुख बने किम

सुखद अनुभव था

रफाल में उड़ान के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुखद अनुभव था। यहां पर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। भदौरिया ने कहा कि रफाल के वायुसेना में शामिल होने के बाद इसका शानदार उपयोग किया जा सकेगा। सुखोई-30 के साथ इसका तालमेल बैठाने का प्रयास किया जाएगा।

पाकिस्तान: जैश और लश्कर पर कसा शिंकजा तो ISI ने बदली रणनीति, भारत के लिए नया खतरा

पाक दोबारा 'नापाक' हरकत नहीं कर सकेगा

वाइस एयर चीफ मार्शल ने कहा कि रफाल के वायुसेना में शामिल होने के बाद सीमा पर मुस्तैदी अधिक बढ़ जाएगी। इसकी मदद से भारत अपनी सीमा से पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को बर्बाद करने की क्षमता रखता है। सुखोई और राफेल विमान एक साथ ऑपरेट होना शुरू हो जाए तो फिर पाकिस्तान दोबारा अपनी नापाक हरकत नहीं कर पाएगा। रफाल विमान हमारी वायुसेना के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत फ्रांस से 36 रफाल विमान खरीदेगा। भारत और फ्रांस के बीच 23 सितंबर 2016 को 36 रफाल विमान खरीदने पर समझौता हुआ था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..