रिपोर्ट में कहा गया, 'नए संशोधन में कहा गया है कि किम ने कम्युनिस्ट राज्य में सभी मामलों के प्रमुख और देश के सुप्रीम नेता के तौर पर सेवा दी है, इसलिए वह आगे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।' आपको बता दें कि किम जोंग उन स्टेट अफेयर्स कमीशन के चेयरमैन के तौर पर हुकूमत कर रहे हैं। वर्तमान में जो संविधान के प्रावधान है, उसके मुताबिक SAC का चेयरमैन सुप्रीम नेता माना जाता है। जबकि SPA का अध्यक्ष देश का प्रतिनिधित्व करता है।