scriptभारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में आए चक्रवात के बाद चलाया राहत अभियान, 192 लोगों को बचाया | Indian Navy rescues 192 people after relief operations Mozambique | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में आए चक्रवात के बाद चलाया राहत अभियान, 192 लोगों को बचाया

– चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और पानी मुहैया कराया
– हवाई सर्वेक्षण करके सुविधा देने के उपाय किए
– 700 व्यक्तियों को खाद्य आपूर्ति भी प्रदान की गई

नई दिल्लीMar 25, 2019 / 10:56 am

Mohit Saxena

ship

भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में आए चक्रवात के बाद चलाया राहत अभियान, 192 लोगों को बचाया

मोजाम्बिक। भारतीय नौसैनिक दल ने बीते हफ्ते अफ्रीका के मोजाम्बिक में आए चक्रवात ईदई से 192 से अधिक लोगों को बचाया है। आईएनएस सुजाता, आसीजीएस सारथी और आईएनएस शार्दुल ने भारतीय उच्चायोग और स्थानीय एजेंसियों की मदद से तूफान प्रभावित देश में लोगों को मानवीय सहायता मुहैया कराई।
1,400 लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई

भारतीय नौसेना द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविरों में लगभग 1,400 लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। हेलिकॉप्टर चेतक ने मोजाम्बिक के आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में लोगों के निकासी के लिए और चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और पानी के पैकेट को छोड़ने के लिए हवाई सर्वेक्षण करके सुविधा के उपाय किए।
ताजा पानी मुहैया करा रहे

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारतीय नौसेना के जहाज राहत शिविरों में ताजा पानी मुहैया करा रहे हैं, मलबे को हटाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सहित सामुदायिक सेवा का कार्य कर रहे हैं। बंदरगाह क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 700 लोगों को खाद्य आपूर्ति भी प्रदान की गई है। गौरतलब है कि चक्रवात ईदई के कारण भारी विनाश हुआ। इसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। चक्रवात की चपेट में आए दो अन्य देशों जिम्बाब्वे और मलावी को भी सहायता भेजी जा रही है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में आए चक्रवात के बाद चलाया राहत अभियान, 192 लोगों को बचाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो