scriptलीबिया से नाइजर भेजे गए 116 अवैध प्रवासी, पंजीकरण से लेकर परिवहन तक की दी गई मदद | Libya 116 illegal immigrants sent to niger | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लीबिया से नाइजर भेजे गए 116 अवैध प्रवासी, पंजीकरण से लेकर परिवहन तक की दी गई मदद

IOM स्टाफ ने प्रवासियों को पंजीकरण कराने, स्वास्थ्य और आगे के परिवहन की मदद की
लीबिया में इस समय 6,50,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी

Feb 06, 2020 / 12:23 pm

Shweta Singh

Libya Illegal Immigrants

त्रिपोली। लीबिया ( Libya ) से 116 अवैध प्रवासियों ( Illegal Immigrants ) को नाइजर ( Niger ) भेजा गया है। इस बारे में खुद अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ( IOM ) ने जानकारी दी है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार IOM ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘IOM लीबिया के सहयोग से एक चार्टर विमान से 116 नाइजीरियाई प्रवासी कल (मंगलवार) नियामे पहुंचे।’

पंजीकरण से लेकर परिवहन तक की दी सहायता

IOM ने कहा, ‘वहां मौजूद IOM स्टाफ ने प्रवासियों को पंजीकरण कराने, स्वास्थ्य मदद और आगे के परिवहन के लिए सहायता की।’ IOM एक स्वयंसेवी ह्यूमेनिटेरियन रिटर्न कार्यक्रम चलाता है, जिसके तहत लीबिया में फंसे अवैध प्रवासियों को उनके मूल देश लौटाने की व्यवस्था की जाती है।

लीबिया: बिस्कुट फैक्ट्री में हवाई हमला, विदेशी कामगारों समेत 7 की मौत

लीबिया में इस समय 6,50,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी

IOM के अनुसार, लीबिया में इस समय 6,50,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी हैं, जिनमें 6,000 को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार गिरने के बाद से लीबिया में 2011 से असुरक्षा और हिंसा का माहौल होने के कारण अवैध प्रवासी ने उत्तर अफ्रीकी देश से भूमध्य सागर को पार कर यूरोप जाने की कोशिश करते हैं। इनमें ज्यादातर अफ्रीकी प्रवासी हैं।

Hindi News/ world / Miscellenous World / लीबिया से नाइजर भेजे गए 116 अवैध प्रवासी, पंजीकरण से लेकर परिवहन तक की दी गई मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो