लेकिन जिस प्रेम कथा की बात हम कर रहे हैं, इसने दो देशों की दीवारों को भी गिरा दिया। दरअसल अमेरिका और मैक्सिको बॉर्डर लोहे के एक मज़बूत दरवाज़े की वजह से अलग हो रखे हैं। यह दरवाज़ा साल में सिर्फ 1 दिन के लिए खोला जाता है, ये प्रक्रिया साल 2013 से चली आ रही है। इस दिन दोनों देशों के नागरिक अपने करीबी लोगों से मिलने के लिए यहां आते हैं। लेकिन प्यार करने वाले दो लोगों को मिलाने के लिए इस गेट को खोल दिया गया। जो स्वयं में एक चौंकाने वाला वाक्या है। प्यार करने वालों के लिए इस गेट को खासतौर पर खोला गया था। मेक्सिको की प्रेमिका और अमेरिका के प्रेमी ने इसी बॉर्डर पर एक-दूसरे से शादी कर ली।
दोनों देशों के तमाम जवानों और सैकड़ों लोग विश्व की सबसे बेहतरीन शादियों में एक इस शादी के गवाह बने। प्रेमी जोड़ी की कहानी सुनकर दोनों देशों की सरकार और सेनाओं ने गेट खोलने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद उन्होंने यहां बॉर्डर पर ही शादी कर ली। माना जा रहा है कि ये शादी न सिर्फ दुनिया की सबसे बेहतरीन शादियों में से एक है बल्कि ये दुनिया की सबसे अद्भुत शादियों में से भी एक है।