scriptगूगल मैप ने पत्नी की बेवफाई को किया उजागर, सच्चाई सामने आने के बाद हो गया तलाक | Man divorces cheating wife spotted on Google Maps | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

गूगल मैप ने पत्नी की बेवफाई को किया उजागर, सच्चाई सामने आने के बाद हो गया तलाक

गूगल मैप ने एक महिला और शख्स के बीच तलाक करवा दिया।

नई दिल्लीOct 15, 2018 / 12:29 pm

Saif Ur Rehman

Gogole map

गूगन मैप ने पत्नी की बेवफाई को किया उजागर, सच्चाई सामने आने के बाद हो गया तलाक

लीमा। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आजकल गूगल मैप का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गूगल मैप ने एक ऐसी तस्वीर व्यक्ति को दिखा दी जिससे उसकी दुनिया की हिल गई। उसकी पत्नी के साथ तलाक हो गया।
यह भी पढ़ें
तुर्की: अवैध प्रवासियों को लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, 22 की मौत

google
यह भी पढ़ें
अमरीका: पांच माह की बच्ची को जोर-जोर से हिलाने पर हुई मौत, पिता गिरफ्तार

मैप ने दिखाई पत्नी की बेवफाई की तस्वीर
खबरों के अनुसार, यह घटना दक्षिण अमरीकी देश पेरू की है। यहां पर एक व्यक्ति गूगल मैप पर अपनी राह तलाश कर रहा था। स्ट्रीट व्यू फोटो में उसे अपनी बीवी की शक्ल जैसी एक महिला दिखाई दी। जिसके बाद वह परेशान हो गया। फोटो में उस अनाम शख्स को सफेद टॉप, जींस में एक महिला बैठी नजर आई। महिला एक बैंच पर बैठी हुई थी। वहीं महिला के साथ एक पुरुष भी था। पुरुष महिला की गोद में लेटा हुआ था। महिला गोद में लेटे हुए आदमी के बालों को सहला रही थी। जब इस फोटो को उसने गौर से देखा तो पता चला कि बैंच पर बैठी महिला उसकी बीवी है। जिसके बाद शख्स आग बबूला हो गया और उसने अपनी बीवी से इस पूरी घटना के बारे में पूछा। महिला ने अपने अफेयर की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। बता दें कि यह फोटो अक्टूबर 2013 में पुएंटे डी लॉस सुस्पिरोस में लिया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि इस तरह का ये पहला मामला नहीं जब गूगल मानचित्र ने अनपेक्षित फोटो के जरिए ध्यान आकर्षित किया हो। Google मैप की बात करें तो गूगल मैप से माध्यम से स्थानीय कारोबार ढूंढने में मदद मिलती है, नक्शे-राह देख जाते हैं और गाड़ी चलाने के दिशा-निर्देश भी मिलते हैं।

Home / world / Miscellenous World / गूगल मैप ने पत्नी की बेवफाई को किया उजागर, सच्चाई सामने आने के बाद हो गया तलाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो