scriptडिलीवरी के समय थम गईं मां की सासें, एक घंटे बाद उठ कर दिया बच्चे को जन्म और फिर | Mum 22 who died for 68 minutes giving birth woke from coma | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

डिलीवरी के समय थम गईं मां की सासें, एक घंटे बाद उठ कर दिया बच्चे को जन्म और फिर

एक महिला के साथ अजीबो-गरीब घटना घटित हुई। इस ख़ास तरह की घटना के कारण यह महिला हाल ही के दिनों में चर्चा का विषय बनी हुई है

Nov 26, 2017 / 02:49 pm

राहुल

giving birth woke from coma
इंग्लैंड के साउथ वेल्स की निवासी एक महिला के साथ अजीबो-गरीब घटना घटित हुई। इस ख़ास तरह की घटना के कारण यह महिला हाल ही के दिनों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस 22 वर्षीय महिला का नाम शेनॉन एवेरंट है जिन्हें अचानक ही amniotic fluid embolism नाम के रेयर कॉम्प्लिकेशन का शिकार होना पड़ा। जी हां! इस बीमारी के चलते मरीज अचानक कोमा में चला जाता है और उसका शरीर शिथिल हो जाता है।
शेनॉन एवेरंट के साथ ये घटना तब घटित हुई जब वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे रही थीं। अचानक उन्हें यह कॉम्प्लिकेशन हुआ और वो 1 घंटे 8 मिनट के लिए कोमा में चली गयीं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने लाख कोशिशों के बाद उन्हें पुनः होश में लाया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।
अंडे बेच रहे बच्चे में महिला ने देखा कुछ ऐसा कि पिघल गया दिल, सड़क पर ही रो बैठी

giving birth woke from coma
लेकिन इसके बाद जो हुआ वो और भी हैरान करने वाला है क्योंकि बच्चे को जन्म देने के बाद शेनॉन कोमा में चली गयीं। हालांकि 2 हफ्ते बाद उन्हें होश तो आ गया लेकिन वो अपनी मेमोरी खो चुकी थीं, उन्हें अपने पति और दोनों बच्चों के बारे में कुछ भी याद नहीं था। इस दौरान शेनॉन खुद को 13 साल की लड़की बता रहीं थीं। यहाँ तक कि उन्होंने अपने पुराने घर का पता भी बताया, जहाँ वो बचपन में रहा करती थीं।
कितनी होती है मिस वर्ल्ड की कमाई और कितनी मिलती है प्राइज मनी, जानकर उड़ जायेंगे होश

giving birth woke from coma
फिलहाल शेनॉन अपने पति के साथ नहीं रह रही हैं क्योंकि वो उन्हें नहीं पहचानती। इसी करणवश उन्हें अभी उनके माता-पिता के घर पर रखा गया है जहाँ उनकी पूरी तरह से देखभाल की जा रही है। उनके परिवार वाले धीरे-धीरे उनकी याददाश्त वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Home / world / Miscellenous World / डिलीवरी के समय थम गईं मां की सासें, एक घंटे बाद उठ कर दिया बच्चे को जन्म और फिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो