scriptअपने परमाणु कार्यक्रम को और आगे बढ़ाएगा उत्तर कोरिया | North Korea says to push nuclear program | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अपने परमाणु कार्यक्रम को और आगे बढ़ाएगा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया देश की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस के फैसले
के अनुसार अपनी आत्मरक्षा के
लिए अपने परमाणु अस्त्रों की क्षमता को बढ़ायेगा

May 09, 2016 / 03:25 pm

Rakesh Mishra

kim jong un

kim jong un

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया अपने देश की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस के फैसले के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को नजरअंदाज कर अपनी आत्मरक्षा के लिए अपने परमाणु अस्त्रों की क्षमता को बढ़ायेगा। यह खबर केसीएनए न्यूज एजेंसी ने दी है। अपने परमाणु कार्यक्रम के कारण दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके उत्तर कोरिया पर इस समय भारी अन्तरराष्ट्रीय दबाव है और उसके ऊपर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंध लगे हुए हैं।

हाल के उसके परमाणु तथा मिसाइल परीक्षणों के कारण उसके सहयोगी देश चीन ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि एक जिम्मेदार परमाणु सम्पन्न देश होने के नाते वह पहले परमाणु अस्त्रों का उपयोग न कर इनका उपयोग तभी करेगा जब उसकी सम्प्रभुता का उल्लंघन होगा और उसके खिलाफ इन अस्त्रों का इस्तेमाल होगा। इस बीच अपनी आत्मरक्षा के लिए वह अपने परमाणु अस्त्रों का विकास जारी रखेगा। उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी की कांग्रेस में कहा गया है कि उसके लिए साम्राज्यवादी शक्तियों से खतरा बना हुआ है अत: वह अपने परमाणु अस्त्रों का विकास जारी रखेगा और उसके यह अस्त्र गुणवत्ता तथा संख्या की ²ष्टि से रक्षात्मक होंगे। राय, यामिनी, नंद रायटर नननन

Home / world / Miscellenous World / अपने परमाणु कार्यक्रम को और आगे बढ़ाएगा उत्तर कोरिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो