scriptअमरीका और यूरोप में लॉकडाउन में ढील, लोगों ने बदले मौसम का लुत्फ उठाया | People out from home after lockdown removed in Europe and America | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका और यूरोप में लॉकडाउन में ढील, लोगों ने बदले मौसम का लुत्फ उठाया

Highlights

दक्षिण अमरीका के समुद्री तट और स्पेन में सुबह-सुबह लोग दौड़ लगाने लगे।
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में माताएं अपने बच्चों के साथ पहुंची, मगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।

May 03, 2020 / 05:29 pm

Mohit Saxena

lockdown reopen in spain

स्पेन में लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों की सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई।

वाशिंगटन। अमरीका और यूरोप के कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन (Lockdown) में ढील देने के बाद लोगों ने बदले मौसम का लुत्फ उठाया। लोगों ने खिली धूप का आनंद उठाया। इस दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। हर जगह मास्क पहने लोग दिखे। यहां तक कि दक्षिण अमरीका के समुद्री तट और स्पेन में सुबह-सुबह लोग दौड़ लगाने लगे।बीते एक माह से लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के कारण अपने घरों में कैद थे।
ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के लोगों पर कोरोना का खतरा सबसे अधिक, मेडिकल कर्मियों की मौत

न्यूयॉर्क सिटी के कृषि बाजार ने वसंत के फूल खरीदने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के बीच छह फुट की दूरी का सख्त नियम लागू किया। सेंट्रल पार्क में माताएं अपने बच्चों के साथ पहुंची, मगर वह यहां दूरी बनाए रखने में कामयाब रहीं। इस दौरान पुलिस के साथ पार्क अधिकारी यहां पर मौजूद थे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू क्योमो के अनुसार लोगों को बाहर निकलने और गर्म मौसम का आनंद लेने की जरूरत है। क्योमो के अनुसार, लोग चहलकदमी के लिए निकलें लेकिन दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें।
इस बीच,अमरीकी नौसेना ब्लू एंजेल्स और अमरीकी वायुसेना थंडरबर्ड्स के लड़ाकू विमानों ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। इन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए अटलांटा, बाल्टीमोर और वाशिंगटन के ऊपर उड़ान भरी थी। दुनिया के अन्य हिस्सों में वैश्विक महामारी का खतरा अब भी नजर आ रहा है। रूस और पाक में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े प्राकृतिक गैस प्लांट में कार्यरत 10 हजार से तीन हजार कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पाकिस्तान में भी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को पाकिस्तान में करीब 1,300 नए मामलों की घोषणा हुई है। इसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या 18 हजार तक पहुंच गई।

Home / world / Miscellenous World / अमरीका और यूरोप में लॉकडाउन में ढील, लोगों ने बदले मौसम का लुत्फ उठाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो