scriptसड़क हादसा: मिस्र में मारे गए चीन के तीन पर्यटक, 8 घायल | Road accident in egypt three chinese tourists killed | Patrika News
अफ्रीका

सड़क हादसा: मिस्र में मारे गए चीन के तीन पर्यटक, 8 घायल

मिस्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है, जिसमें चीन के तीन पर्यटकों की मौत हो गई।

Apr 25, 2018 / 11:35 am

Kiran Rautela

road accident
नई दिल्ली। मिस्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। मिस्र के एलेक्जेंड्रिया शहर में बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया जिसमें चीन के तीन पर्यटकों के मारे जाने की खबर है।

हादसे में आठ लोग घायल, अस्पताल ले जाया गाया
जानकारी है कि हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि मिस्र की सरकार ने इल बात की जानकारी दी है। यूत्रों के अनुसार घायल आठ लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
तेल के अवैध कुएं में भयानक आग से 10 की मौत, कई घायल

हो सकती है मृतकों की संख्या में वृद्धि

बताया जा रहा है मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अस्पताल में घायलों के हालात में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं सरकार ने आश्वासन दिया है कि घायलों के इलाज में कोई कमा नहीं की जाएगी। और हादसे का जांच भी की जाएगी।
इन वजहों से हुई पर्यटन उद्योग में कमी

जानकारी हो कि मिस्र की आर्थिक व्यवस्था बहुत हद तक पर्यटन उद्योग पर ही निर्भर है। लेकिन 2011 में हुई क्रांति और उसके बाद से पैदा हुआ हालातों से यहां के पर्यटकों की आवाजाही पर काफी अलर पड़ा है। इसके अलावा 2015 में हुए विमान हादसे से भी यहां के पर्यटकों में कमी आई है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बन सकती है सहमति

कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया में भी हुआ सड़क हादसा

बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया में भी सड़क हादसे में कई चीनी पर्यटकों की मौत हो गयी थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने खुद यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि चीनी राजनयिक को तुरंत उत्तरी ह्वांगे प्रांत में दुर्घटनास्थल का जायजा लेने भेजा गया था।इस हादसे में भी कई लोग मारे गये थे और बहुत से लोग घायल हुए थे।

Home / world / Africa / सड़क हादसा: मिस्र में मारे गए चीन के तीन पर्यटक, 8 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो