scriptसमुद्री तूफान हेनरी से अमरीका में मच सकती है तबाही, मौसम विभाग ने दी चेतावनी | Sea Storm Henry Can Cause Heavy Destruction In America | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

समुद्री तूफान हेनरी से अमरीका में मच सकती है तबाही, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान के कारण रविवार को भूस्खलन की आशंका है।

Aug 23, 2021 / 12:17 am

Mohit Saxena

henry storm

henry storm

वाशिंगटन। अमरीका में समुद्री तूफान हेनरी शनिवार रात को पहुंचा। यह लॉग आइसलैंड, कनेक्टिकट, दक्षिणी-पूर्वी मैसाचुसेट्स को छूकर निकल गया। यह तूफान अब पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान के कारण रविवार को भूस्खलन की आशंका है। वहीं न्यू इंग्लैंड में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है।

17 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी

वैज्ञानिकों का कहना है कि हेनरी तूफान पश्चिम की ओर मुड़ गया है। अगर यह इसी दिशा में आगे बढ़ता जाता है तो न्यू इंग्लैंड के बजाए पूर्वी लांग आइलैंड में हालात बिगड़ने शुरू हो जाएंगे। यहां 1991 में आए बॉब तूफान के बाद यह दूसरा बड़ा तूफान हो सकता है। बॉब तूफान में 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं न्यूयॉर्क से भी 2012 में सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद कोई तूफान सीधा नहीं टकराया है।

ये भी पढ़ें: तालिबान ने अब तक पंचशीर पर नहीं किया बड़ा हमला, विशेषज्ञों की राय में ज्यादा दिन तक बचना मुश्किल

पर्यटकों पर मंडराया खतरा

तूफान के कारण पूर्वोत्तर के एक बड़े हिस्से हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट,अल्बानी में भूस्खलन की चेतावनी जारी करी गई थी। यह पूरा क्षेत्र न्यूयॉर्क और केप कॉड तक फैला हुआ है। केप में हजारों पर्यटक गर्मियों की छुट्टियां मनाने आए हैं। ऐसे में खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति

राष्ट्रीय समुद्री तूफान केंद्र हेनरी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उसके अनुसार शनिवार की सुबह 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल रही थीं। इस कारण हेनरी उत्तर-पूर्व की तरफ 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अभी यह न्यूयॉर्क के लॉग्स आइलैंड से मात्र 750 किलोमीटर की दूरी पर है।

Hindi News/ world / Miscellenous World / समुद्री तूफान हेनरी से अमरीका में मच सकती है तबाही, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो