श्रीलंका ने की पाकिस्तान के PM की भारी बेइज्जती, संसद में प्रस्तावित संबोधन को किया रद्द
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का श्रीलंका दौरे के दौरान संसद को संबोधित करने का प्रोग्राम रद्द
- 22 फरवरी को दो दिन की राजकीय यात्रा पर श्रीलंका आ रहे हैं इमरान

नई दिल्ली। श्रीलंका ने भारत की खातिर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। श्रीलंका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोलंबो यात्रा के दौरान संसद को संबोधित करने का प्रोग्राम था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
संसद को संबोधित करने का प्रोग्राम रद्द
जानकारी के मुताबिक, श्रीलंकाई सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है क्योंकि इमरान खान इस मौके का दुरुपयोग करते हुए कश्मीर पर बोल सकते थे।और श्रीलंका किसी भी हालत में भारत के साथ संबंध खराब नहीं करना चाहता था। 'कोलंबो गैजेट' वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संसद के एक वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र फर्नान्डो ने बताया किपाकिस्तान के प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक होगी बस उनके संसद को संबोधित करने का प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है।
Pakistan: इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, बोले- भारत एक कदम बढ़ाए, हम दो बढ़ाएंगे
नहीं चाहते थे कि खान संसद को संबोधित करें
वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था। इसी वजह से इमरान खान द्वारा संसद को संबोधित किए जाने के कार्यक्रम को शामिल किया गया था। लेकिन श्रीलंका ने इसे रद्द कर दिया है और रद्द किए जाने के लिए विभिन्न कारण बताए हैं। श्रीलंका के दैनिक 'एक्सप्रेस' के मुताबिक, श्रीलंका ने संसद को संबोधित करने का कार्यक्रम इसलिए रद्द किया है कि क्योंकि सरकार में कुछ लोग ऐसे हैं, जो नहीं चाहते थे कि खान संसद को संबोधित करें।
श्रीलंका सरकार को था कई बातों का डर
इनका मानना है कि इमरान के भाषण से भारत के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।अधिकारियों का मानना था कि, इमरान खान अपने संबोधन के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं, जिससे भारत नाराज हो सकता है। इसके अलावा श्रीलंका सरकार को ये भी डर था कि इमरान खान श्रीलंका में मुस्लिमों के अधिकारों के बारे में भी बोल सकते हैं। बता दें इमरान खान 22 फरवरी को दो दिन की राजकीय यात्रा पर श्रीलंका आ रहे हैं। कोरोना की शुरुआत के बाद देश की यात्रा पर आने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi