scriptअमरीका: चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार | Suspect Who Deadly Stabbed Sikh Man In US Arrested | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है

Sep 01, 2019 / 03:14 pm

Mohit Saxena

Arrested

Arrested

वाशिंगटन। अमरीका के कैलिफोर्निया में सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में 21 साल के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगता है कि 64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है। गौरतलब है कि मृतक परम जीत सिंह भारत के रहने वाले थे और महज तीन साल पहले ही अमरीका आए थे।
फ्रांस: ल्योन शहर में चाकू से हमला, एक की मौत, आठ लोग घायल

25 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह शाम की सैर पर निकले थे, तभी उनपर हमला हो गया। मामले में एंथनी क्रीटर-रोह्डस नामक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। सिंह की हत्या से पूरा सिख समुदाय हैरान था। वह सिख समुदाय के सक्रिय सदस्य थे।
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने अदालत को सबूत सौंपे थे। इन सबूतों के आधार पर क्रीटर की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की भी तलाशी ली गई।
पुलिस ने अपने बयान में कहना है कि अभी भी जांच जारी है। हत्या की पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। सिंह के परिवार ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने के लिए पहले ही 20 हजार डॉलर के इनाम की पेशकश की थी। इनाम का ये पैसा सामुदायिक दान के माध्यम से एकत्र किया गया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Miscellenous World / अमरीका: चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो