10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस: ल्योन शहर में चाकू से हमला, एक की मौत, आठ घायल

ल्योन मेयर हेरार्ड कोलंब के अनुसार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है मृतक 19 साल का एक युवक था
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 01, 2019

france

पेरिस। फ्रांस के ल्योन शहर के एक सबवे स्टॉप पर हुए चाकू से हमले में एक की मौत और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले में अब तक आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। आठ घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

इमरान खान ने अब NRC का लिया सहारा, कहा- मोदी सरकार मुस्लमानों को बना रही है निशाना

मृतक 19 साल का एक युवक था। ल्योन मेयर हेरार्ड कोलंब के अनुसार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हमले के पीछे क्या उद्देश्य था,ये अभी पता नहीं चल पाया है। मेयर का कहना है कि ल्योन एरिया में हुए इस हमले को लेकर वह आश्चर्यचकित हैं। इस घटनाक्रम में युवक की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।

संदिग्ध की उम्र 33 साल है। जो कि शरणार्थी है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि अभी तक हमला आतंक से जुड़ा हुआ नहीं माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल अधिकारियों से संदिग्ध के बारे में जानकारी ले रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को ना तो खारिज किया जाता है और न ही पुष्टि की जाती है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..