script70 सालों से बंद पड़ा था घर, अब जब खोला गया दरवाजा तो खुली रह गईं परिवार की आँखें! | this family discovered amazing items from old house | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

70 सालों से बंद पड़ा था घर, अब जब खोला गया दरवाजा तो खुली रह गईं परिवार की आँखें!

मामला दुसरे विश्व युद्ध के समय से जुड़ा हुआ है। जब साल 1939 में पेरिस में नाजियों ने अटैक किया था।

Sep 18, 2017 / 02:09 pm

राहुल

discovered amazing items old house
हम कई बार या यूँ कहें कि अक्सर ही पुरानी या बेकार हो चुकी चीज़ों को कबाड़ समझ लेते हैं। यहाँ तक कि कई बार तो लोग अपने पुराने घर में ही ताला लगा कर सालों के लिए बंद कर छोड़ देते हैं। कुछ इसी पुराने घर से जुडी है एक खबर जिससे हम आज आपको रूबरू करा रहे हैं। यह वाकिया पेरिस का है जहाँ रहने वाले एक परिवार सालों बाद अपने पुराने बंद पड़े घर में लौट कर आया था, और जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला, तो सभी हैरान रह गए।
discovered amazing items old house
मामला दुसरे विश्व युद्ध के समय से जुड़ा हुआ है। जब साल 1939 में पेरिस में नाजियों ने अटैक किया था। नाजियों के अटैक के बाद वहां रहने वाले बहुत सारे लोग अपना घर छोड़ भाग गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद लोगों ने अपने इन घरों को भुला ही दिया और जहाँ गए थे वहीँ सैटल हो गए। लेकिन एक परिवार ऐसा था जो सालों बाद वापस पेरिस लौटा।
discovered amazing items old house
घर छोड़ने वाली इस परिवार की मुखिया का नाम था मैडम डी फ्लोरियन, जो उस वक्त मात्र 23 साल की रही होंगी। हालांकि उस वक्त उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे, लेकिन उनका पूरा परिवार जान बचाने के लिए वहां चला गया जहां नाजियों का डर नहीं था।
discovered amazing items old house
करीब 7 साल पहले 2010 में फ्लोरियन म्रत्यु हो गई। इसके बाद उनके परिवार को पता चला कि वो पिछले 70 सालों से अपने उस पेरिस वाले घर का रेंट भर रही थीं। परिवार को जब यह बात पता चली तब वो वापस पेरिस अपने उस पुराने घर पहुंचे। फ्लोरियन की फैमिली ने सालों से बंद अपने घर के दरवाजे जब खोले, तो सभी हैरान रह गए।
discovered amazing items old house
घर के अंदर बेशकीमती चीजें, जैसे पेंटिंग्स और उस दौर के सामान भरे थे, जिनकी कीमत अब लाखों-करोड़ों में थी। फ्लोरियन का मेकअप किट अब विंटेज बन चुका था और क्रीम और पोशंस से भरा था।
परिवार ने कुछ दिन बाद अपने इस पुराने घर के कई सामान की नीलामी की। इनमें से एक पेंटिंग को 21 करोड़ से भी ज्यादा में बेचा गया।

Home / world / Miscellenous World / 70 सालों से बंद पड़ा था घर, अब जब खोला गया दरवाजा तो खुली रह गईं परिवार की आँखें!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो