3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी विदेश मंत्री ने किया वादा, ट्रंप और किम की मुलाकात एकबार फिर होना तय

प्योंगयांग पहुंचे अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, किम से हुई बातचीत को सफल बताया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Oct 2018, 10:24 AM IST

trump

अमरीकी विदेश मंत्री ने किया वादा, ट्रंप और किम की मुलाकात एकबार फिर होना तय

सोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जल्द दूसरी शिखर बैठक करने के लिए राजी हैं। प्योंगयांग में अमरीका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और किम के बीच रविवार को हुई बातचीत को काफी सफल बताया जा रहा है। कोरियाई प्रायद्वीप की यात्रा के दौरान प्योंगयांग में पॉम्पियो ने पहले दो घंटे तक किम से बातचीत की, फिर दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन भी साथ किया। वहां से पॉम्पियो सोल रवाना हो गए।

पाकिस्तान: मौलाना फजलुर रहमान का पीएम इमरान खान पर तंज, बस चलाते हुए बंदर से की तुलना

जल्द होगी दूसरी वार्ता

दक्षिण कोरयाई मीडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार,पॉम्पियो ने कहा कि वह जितनी जल्दी संभव हो,दूसरा अमरीका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन कराने को लेकर चेयरमैन किम जोंग उन से सहमत हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तारीख या जगह तय नहीं है। इस दौरान पॉम्पियो और किम ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों, वहां पर अमेरिकी सरकार की उपस्थिति और इसके बदले में अमेरिका द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

परमाणु परीक्षण केन्द्र का दौरा करने का न्यौता दिया

अमरीकी विदेश मंत्री पॉम्पियो चौथी बार उत्तर कोरिया गए थे। ट्रंप और किम के बीच पहला शिखर सम्मेलन जून में सिंगापुर में हुआ था। हालांकि, इस सम्मेलन में किम द्वारा किए गए वादों को आलोचकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर किया गया कमजोर वादा बताया था। पॉम्पियो ने ट्वीट कर कहा कि सिंगापुर सम्मेलन में हुए समझौतों पर हम आगे बढ़ रहे हैं। किम ने भी पॉम्पियो के साथ हुई अपनी बैठक को अच्छा बताया। किम ने भी कहा कि एक बहुत अच्छा दिन जो दोनों देशों के लिए अच्छे भविष्य का वादा करता है। विदेश विभाग की ओर से बैठक के संबंध में जारी बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया के शासक ने पुनग्ये-री परमाणु परीक्षण केन्द्र का दौरा करने के लिए निरीक्षकों को न्योता दिया जिससे पुष्टि हो सके कि उसे वाकई नष्ट किया जा चुका है।