scriptअमरीका में एक घर के पीछ निकले 150 सांप, 8 हजार डॉलर देकर हटाए गए | Us: More Than 150 Snakes Removed From Deck In Colorado | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका में एक घर के पीछ निकले 150 सांप, 8 हजार डॉलर देकर हटाए गए

highlights

कोलोराडो में एक कपल को रोजाना सांप दिखते थे।
पेस्ट कंट्रोल टीम की मदद से इन पर काबू पाया गया।
ये सांप 30 अलग-अलग प्रजातियों के पाए गए।

Mar 03, 2020 / 12:14 pm

Mohit Saxena

snake

सांप को देखकर डर जाते थे लोग।

कोलोराडो। अमरीका के कोलोराडो में एक घर के पीछे बने डेक के पास एकसाथ 150 सांप निकाले गए। इस घटना के बाद से यहां लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर इतने सांप आए कहां से आए। वहां रह रहे लोगों का कहना उन्हें आए दिन इस जगह से सांप दिखाई दे जाते थे। कई बार तो वे खुद सांप का शिकार होने से बचे। ऐसे में पेस्ट कंट्रोल वालों को बुलाया गया। उन्होंने यहां से 150 सांप निकाले।
Corona Virus : एंजेला मर्केल को जर्मन मंत्री का ‘नो हैंडशेक’ रिएक्शन, बाद में चांसलर ने दी प्रतिक्रिया

एक कपल शेनन मैकफेडन और रॉयस रॉबिन्स ने बताया कि उन्होंने ये घर अमरीका के कोलोराडो में एलिजाबेथ टाउन में लिया था। कुछ माह बाद उन्होंने ये नोटिस करना शुरू किया कि उनके घर के पीछे बने एक डेक के आस-पास सांप दिखते रहते हैं। ये सब कुछ महीन भर तक चलता रहा, लेकिन जब सांप घर के अंदर भी दिखने लगे तो उन्होंने पेस्ट कंट्रोल की मदद ली।
जब पेस्ट कंट्रोल की टीम ने जब अपना जांच अभियान चलाया तो उन्होंने घर के पीछे के डेक से 150 सांप निकाले। ये सांप 30 अलग-अलग प्रजातियों से थे। पेस्ट कंट्रोल वालों ने सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया है। इन्हें जंगल ले जाकर छोड़ दिया गया। हालांकि इसके लिए उस कपल को करीब 8000 डॉलर का खर्च देना पड़ा है। इस खर्चे में पेस्ट कंट्रोल वालों की फीस है और साथ ही नया डेक बनाने का खर्च भी शामिल है।

Home / world / Miscellenous World / अमरीका में एक घर के पीछ निकले 150 सांप, 8 हजार डॉलर देकर हटाए गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो