
नकली नोटो की वजह से अब आपको परेशानी नहीं उठानी पडेगी। चेकफेक ब्रैंड प्रोटेक्शन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड अब ऐसा अनोखा ग्लोबल प्लेटफॉर्म 'Check Fake' एप लेकर आई है जो नकली नोटों को देखते ही पकड़ लेता है। इस एप की खास बात ये है कि इससे भारत समेत विश्व की किसी भी मुद्रा के करंसी नोट की जांच कर सकते हैं। चेकफेक का मकसद जालसाजों से मुक्त एक ऐसी दुनिया बनाना है जिससे यूजर्स, व्यवसायियों और सरकार समेत सभी भागीदारों को लाभ हो सके।
Check Fake App की लॉन्चिंग पर चेकफेक के निदेशक और सहसंस्थापक तन्मय जयसवाल ने कहा की यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी विश्व के किसी भाग में प्रचलित मुद्रा की जांच कर सकता है। उन्होंने कहा की सारी दुनिया में फैले जाली नोटों की कुल कीमत 1.7 ट्रिलियन डॉलर के लगभग गई है, जो जाली नोटों के संसार को विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाते हैं। सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के करंसी नोट आज जालसाजों के निशाने पर है। उनका यह Check Fake App जाली करंसी की पहचान के लिए सिंगल पॉइंट डेस्टिनेशन है। इस एप को स्मार्टफोन की सहायता से इसे किसी भी जगह से एक्सेस किया जा सकता है या इसका इस्तेमाल किया सकता है।
इस समय जाली करंसी नोट दुनिया में हर जगह चल रहे हैं। इनकी शुद्ध और सटीक ढंग से छपाई की जाती है जिससे किसी भी यूजर को इनसे धोखा हो सकता है। हालांकि सभी प्रमुख करंसी नोट में हाई सिक्योरिटी फीचर्स वाले होते हैं जिनको कॉपी करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यूजर्स को उन फीचर्स के बारे में जानना जरूरी होता है। जिससे वह नकली नोटों की पहचान कर खुद सुरक्षित रख सके। अभी विश्व की जिन प्रमुख मुद्राओं के नकली नोट छापे जाते हैं, उनमें ब्रिटिश पाउंड, यूएस डॉलर, यूरो, भारतीय रुपये और चीन की युआन मुद्रा शामिल है।
जयसवाल ने कहा की हमने कई ऐसी डरावनी कहानियां सुनी हैं, जिसमें विदेशियों को नकली करंसी नोट थमा दिए जाते हैं। इसकी वजह से वो अनजान देश में परेशानियों और समस्याओं से घिर जाते हैं। लेकिन Check Fake App विदेशी यात्रियों को नकली करेंसी नोटों की पहचान करने में मदद करने वाला है जिससे वो धोखाधड़ी से बच सकें।
Published on:
23 Jan 2018 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
