पिछले कुछ समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी पॉपुलर हो गए हैं। वहीं कोरोना महामारी की वजह से सिनेमाघर भी काफी समय तक बंद रहे। कुछ राज्यों में तो अभी भी सिनेमाघर नहीं खुले हैं। ऐसे में कई बड़ी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। कोरोना काल में तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की पॉपुलैरिटी और ज्यादा हो गई है। अब पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने भारत में यूजर्स के लिए एक नया प्रमोशनल ऑफर लाया है। इस ऑफर में यूजर्स को नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।