scriptनहीं होगा Twitter में बदलाव, मौजूद रहेगा लाइव ट्वीट का फीचर | Live tweet feature of Twitter will remain unchanged : Jack Dorsey | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

नहीं होगा Twitter में बदलाव, मौजूद रहेगा लाइव ट्वीट का फीचर

खबर थी कि Twitter भारत समेत 23 देशों में फेसबुक की तर्ज पर टाइमलाइन शुरू करने जा रहा है

Feb 08, 2016 / 01:15 pm

अमनप्रीत कौर

Twitter

Twitter

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सीईओ जेक डोरसे ने हाल ही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि Twitter फेसबुक की तर्ज पर अपनी टाइमलाइन बदलने जा रहा है। डोरसे ने कहा कि ट्विटर अपने लाइव पोस्ट या रियल टाइम ट्वीट के फीचर को नहीं बदलने जा रहा है और यूजर को एल्गोरिथम के हिसाब से टाइमलाइन नहीं दिखाई देगी।

नहीं होगा कोई बदलाव

डोरसे ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि अगले सप्ताह से ट्विटर की टाइमलाइन बदल जाएगी। ट्विटर हमेशा से रियल टाइम ट्वीट को तरजीह देता रहा है। ट्विटर लाइव रहेगा और रियल टाइम में रहेगा। हमें इसकी यह खूबी सबसे अधिक पसंद है।

https://twitter.com/hashtag/RIPTwitter?src=hash



ट्रेंड करने लगा था #RIPTwitter

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की फेसबुक की तर्ज पर टाइमलाइन बदलने की खबरों के बाद दुनिया भर में #RIPTwitter ट्रेंड करने लगा थ। लोगों ने टाइमलाइन बदलने का विरोध करना शुरू कर दिया था। इसके बाद ट्विटर के सीईओ जेक डोरसे को सामने आना पड़ा और इन खबरों का खंडन करना पड़ा।

अगर बदलाव होता तो ऐसा हो जाता Twitter


अगर यह खबर सच हो जाती कि ट्विटर भारत समेत 23 देशों में फेसबुक की तर्ज पर टाइमलाइन शुरू करने जा रहा है, तो ट्विटर पर लोग किस विषय में अधिक रुचि रखते हैं, उस हिसाब से ट्वीट दिखाई देते। वर्तमान में ट्विटर पर रियल टाइम यानी लाइव ट्वीट दिखते हैं। अगर ट्विटर एल्गोरिथम के हिसाब से टाइमलाइन दिखाता तो इसमें लाइव ट्वीट नहीं दिखाई देते।

Home / Gadgets / Apps / नहीं होगा Twitter में बदलाव, मौजूद रहेगा लाइव ट्वीट का फीचर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो