6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनी ने 26990 रुपए में उतारा खास फीचर्स वाला नया कार ऑडियो सिस्टम

यह एंड्रायड ऑटो और एपल कार प्ले दोनों के साथ काम करने में सक्षम है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 17 Jan 2017, 10:41 AM IST

sony new car audio system launched

sony new car audio system launched

नई दिल्ली। सोनी इंडिया ने सोमवार को नया कार ऑडियो सिस्टम भारतीय बाजार में उतारा, जिसमें स्मार्ट ड्राइविंग के फोन से जुड़कर इंटेलीजेंट वॉयस कंट्रोल या टच पैन कंट्रोल के माध्यम से नेविगेट, कम्यूनिकेट और म्यूजिक प्ले करने की सुविधा है।

दोनो प्लेटफॉर्म पर करता है काम
कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह एंड्रायड ऑटो और एपल कार प्ले (भारत में फिलहाल कार प्ले पर नेविगेशन उपलब्ध नहीं है) दोनों के साथ काम करने में सक्षम है। एक्सएवी-एएक्स 100 ऑडियो सिस्टम की कीमत 26,990 रुपए रखी गई है।

ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है
यह डिवाइस सोनी के बेहतरीन एक्सट्रा बॉस फीच के साथ बेहद उच्च शक्ति की ध्वनि पैदा करने में सक्षम है जो किसी भी वाहन को सुसंपन्न ध्वनि प्रणाली में बदल देता है। इसके साथ ही रोटेशनल वॉल्यूम कंट्रोल के साथ ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है।

ये फीचर्स है खास
एंड्रायड ऑटो वाहनों के लिए बनाया गया एंड्रायड प्लेटफार्म है जो ड्राइवरों का कम से कम ध्यान खींचता और उन्हें सड़क पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। कार प्ले एपल द्वारा बनाया गया प्लेटफार्म है जो कार म्यूजिक सिस्टम को एपल म्यूजिक, कॉङ्क्षलग और एमएमएस सेवा में स्मार्टफोन के टचस्क्रीन या वॉयस कमांड के माध्यम से सक्षम बनाता है।