3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Great Indian Festival Sale आॅफर, अभी खरीदो और पैसे अगले साल चुकाओ

The Great Indian Festival Sale में अभी सामान खरीद कर अगले साल पैसे चुकाने का आॅफर भी है।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Sep 22, 2017

amazon sale

amazon sale

नवरात्री शुरू होते ही भारत में आॅनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने शानदार आॅफर्स के साथ Navratri Festival Sale शुरू कर दिए हैं। इन्हीं में से एक ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने इस बार भी चार दिन के लिए यानी 21 से 24 सितंबर तक The Great Indian Festival सेल की शुरूआत कर दी है। दी ग्रेट इंडियन सेल में प्रोडक्टस पर ऐसे—ऐसे आकर्षक आॅफर्स दिए जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह सकता है। इसमें यह भी आॅफर है कि अभी सामान खरीदो और पैसे अगले साल से ईएमआई के तहत चुकाओ। इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और स्मार्टफोन्स पर भी जबरदस्त छूट दी जा रही है। साथ ही होम अप्लाइंस और कपड़ों पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कैशबैक आॅफर्स
अमेजन इंडिया की इस सेल में प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ ही शॉपिंग करने पर ग्राहकों को कैशबैक भी दिया जा रहा है। एचडीएफी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा अमेजन पे वॉलेट से खरीदारी करने पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी। इसमें मैक्सिमम 4,500 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

अगले साल पेमेंट का आॅफर
इस सेल में अमेजन का एक दिलचस्प ऑफर भी है। आॅफर के तहत इसके तहत नो कॉस्ट EMI के साथ अगले साल से पेमेंट करना का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसका मतलब यदि आप अभी EMI के जरिए कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसका पेमेंट 3 महीने बाद यानी अगले साल जनवरी से ईएमआई के तहत कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अगले तीन महीनों तक इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे भी नहीं देने होंगे। लेकिन यह आॅफर सिर्फ एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड के लिए ही लागू है। इसके अलावा अमेजन के वॉलेट में पैसे लोड करन खरीदारी करने पर 500 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसमें नो कॉस्ट ईएमआई का मतलब ये है कि आपको सिर्फ प्रोडक्ट के वो ही पैसे देने होंगे जितने में आपने उसें खरीदा है। साथ ही यदि आप अमेजन से खरीददारी कर रहे हैं तो एक्सचेंज ऑफर भी है। इसके तहत प्रोडक्ट्स में आपको इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसमें आपके पुराने प्रोडक्ट को लेने के लिए अमेजन से पिकअप रिक्वेस्ट आएगी।

इन पर है शानदार आॅफर
Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट है। इसी कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे पावर बैंक और एयर प्यूरिफायर पर भी बड़ी छूट है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लाइंस पर भी डिस्काउंट आॅफर्स हैं। एपल के के प्रोडक्ट्स पर भी यहां पर छूट मिल रही है जिसमें आईफोन 7 से लेकर MacBook Air शामिल हैं।

Story Loader