शॉर्ट-वीडियो बनाने वाले चीनी एप Tik Tok को अमरीका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से एक बार फिर राहत मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेन्सिलवेनिया में एक संघीय न्यायाधीश ने सरकार को उन प्रतिबंधों को रोक दिया है, जो 12 नवंबर से प्रभावी रूप से इस ऐप को बंद कर देते। बता दें कि यह आदेश उस मुकदमे के बाद आया है, जो टिकटॉक बनाने वालों ने इस प्रतिबंध के खिलाफ लगाया था। जज ने आदेश में लिखा, टिकटॉक पर बनाए गए लघु वीडियो अभिव्यक्ति करने वाले और सूचनात्मक हैं और न्यूज वायर फीड से जुड़ी अभिव्यक्ति इंटरनेशनल इमरजेंसी इकॉनॉमिक पॉवर एक्ट के तहत आती हैं।