Google के Play Store पर बहुत से एप्स हैं, जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इन एप्स को प्ले स्टोर पर आने से पहले कई तरह के सिक्योरिटी चैक से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद यहां पर कुछ ऐस भी एप्स हैं, जो यूजर्स के लिए सही नहीं होते। ये एप्स नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि गूगल की नजर में आते ही वह इन्हें प्ले स्टोर से हटा देता है। हाल ही गूगल ने प्ले स्टोर से सैंकड़ों ऐसे एप्स को हटाया है, जो यूजर्स को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब गूगल ने तीन और ऐसे एप्स को हटाया है। ये एप्स बच्चों से संबंधित हैं और तीनों एप्स डेटा चुरा रहे थे। अगर आपके मोबाइल में भी ये एप्स इंस्टॉल हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।