5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Whatsapp में जुड़ने जा रहे कमाल के दो फीचर्स, Video Call होगी और मजेदार

बताया जा रहा है कि इस फीचर की टेस्टिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। यह नया फीचर आने वाले कुछ सप्ताह या महीनों में यूजर्स के लिए रोल आउट किए जा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Oct 2020, 2:03 PM IST

मैसेजिंग एप प्लेटफॉर्म Whatsapp यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है। साथ ही कई नए फीचर्स भी लेकर आता है। अब Whatsapp पर जल्द ही दो नए फीचर्स जुड़ने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इन नए फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सएप Join Missed Call फीचर पर काम कर रहा है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसके अलावा Whastapp के बायोमैट्रिक लॉक फीचर और फेस अनलॉक फीचर को भी इन्हांस किया जाएगा।

बीटा वर्जन 2.20.203.3 में
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के नए फीचर Join Missed Call को एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.203.3 में स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फीचर की टेस्टिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। यह नया फीचर आने वाले कुछ सप्ताह या महीनों में यूजर्स के लिए रोल आउट किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें—Facebook ला रही नया फीचर, आसानी से जान पाएंगे पडोसियों के बारे में

Missed Call देकर ज्वॉइन कर सकेंगे ग्रुप कॉल
Whatsapp के Join Missed Call फीचर में यूजर्स किसी भी ऑनगोइंग ग्रुप कॉल में मिस्ड कॉल करके ज्वॉइन हो सकते हैं। बता दें कि फिलहाल किसी ऑनगोइंग ग्रुप कॉल में किसी को जोड़ने के लिए ग्रुप कॉल को डिसकनेक्ट करना पड़ता है। अब मिस्ड कॉल देने से वह व्यक्ति ग्रुप कॉल में ज्वॉइन कर सकेगा।

बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर होगा अपग्रेड
Whatsapp बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर को भी अपग्रेड किया जाएगा। बता दें कि बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर में फेस आईडी और टच आईडी दोनों फीचर्स को सपोर्ट करता है। हालांकि, ये दोनों फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं किए गए हैं।
अब इस फीचर को Android यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें—बिना इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं Google Maps, फॉलो करने होंगे ये स्टेप

ये फीचर्स भी जुड़ेंगे जल्द
बता दें कि जल्द ही व्हाट्सएप में कुछ अन्य फीचर्स भी जुड़ने जा रहे हैं। इनमें वेब और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वॉयस और वीडियो कॉल सपोर्ट फीचर भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा व्हाट्सएप के आगामी फीचर्स में ग्रुप के लिए म्यूट नोटिफिकेशन और नए यूजर इंटरफेस जैसे फीचर्स शामिल हैं। बता दें कि Whatsapp बहुत पॉपुलर मैसेजिंग एप है। यह भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले एप्स में से है। भारत में व्हाट्सएप के करीब 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।