इस फोेन के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट वाले फोन की कीमत 7,999 रुपये है। इस फोन को प्राइम मेंबर्स 27 अगस्त 12 बजे से खरीद सकते हैं और अन्य ग्राहकोें के लिए यह फोन 28 अगस्त 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी पर पीएनबी और इंडसइंड बैंक के क्रैडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 10 % का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा पुराने फोन के एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। साथ ही इस फोन की खरीदारी पर रिलायंस जियो की तरफ से 2200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि, इस कैशबैक को लेने के लिए ग्राहक को 198 या 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।